Ara : नवादा थाना पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र इलाके से रविवार को की। गिरफ्तार आरोपियों में नवादा थाना क्षेत्र के जगदेव नगर मोहल्ला निवासी प्रमोद कुमार राय का पुत्र शिवम कुमार एवं मनोज तिवारी का पुत्र आयुष कुमार शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी।
बताया जाता है कि नवादा थाना क्षेत्र के बाजार समिति निवासी डब्लू राय का पुत्र शाश्वत राज जब शनिवार की रात बाजार से घर वापस लौट रहा था। तभी आयुष कुमार एवं शिवम कुमार अपने अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसे बीच रास्ते में घेर लिया। इसके बाद उसे जबरन बाजार समिति स्थित गोदाम के पास ले गया और उसके साथ मारपीट की।
मारपीट के दौरान उसका सर फट गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके पश्चात शाश्वत राज द्वारा नवादा थाना में आयुष कुमार एवं शिवम कुमार स्थित अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी दर्ज उपरांत पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है।







