HomeNewsबिहारबिहार में IAS अफसरों का तबादला, भोजपुर के DM बदले

बिहार में IAS अफसरों का तबादला, भोजपुर के DM बदले

Bihar IAS Transfer पटना। बिहार में देर रात प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 17 अगस्त 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक 16 IAS अधिकारियों के तबादले और नई जिम्मेदारियों का ऐलान किया गया है। इनमें कई विभागों के प्रधान सचिव और सचिव स्तर के अधिकारी शामिल हैं। साथ ही चार जिलों के DM भी बदले गए हैं।

RN Yadav

Bihar IAS Transfer: बड़े स्तर पर विभागों में बदलाव

अरविंद कुमार चौधरी (1995 बैच) को मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियों के साथ पूर्व प्रभारों में रखा गया है।
ए.आर. श्रीनिवास (1996 बैच) को ग्रामीण विकास विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
पंकज कुमार (1997 बैच) को गृह विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
विनय कुमार (1999 बैच) को वित्त विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है।
राजेश कुमार (2001 बैच) को पटना प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।
सत्येंद्र/संजय वर्मा (2001 बैच) को निगरानी विभाग में प्रधान सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
संजय कुमार सिंह (2007 बैच) को मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सचिव की जिम्मेदारी मिली है।
विनोद सिंह गुंजियाल (2007 बैच) को निर्वाचन विभाग से जुड़ी जिम्मेदारियों के साथ तैनाती दी गई है।
कार्तिकेय धनजी (2008 बैच) को लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग का सचिव बनाया गया है।
राजीव रौशन (2010 बैच) को शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है।
चंद्रशेखर सिंह (2010 बैच) को लघु जल संसाधन विभाग का सचिव बनाया गया है।
नवदीप शुक्ला (2013 बैच) को नई अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी गई हैं।

कई जिलों के DM भी बदले

इस प्रशासनिक फेरबदल में चार जिलों के जिलाधिकारी भी बदल दिए गए हैं।
मनीष कुमार मीणा (2015 बैच) को भोजपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है।ऋषि पांडेय (2016 बैच) को बेगूसराय का जिलाधिकारी बनाया गया है। प्रकाश मीणा (2016 बैच) को सीवान का जिलाधिकारी बनाया गया है।तनय सुल्तानिया (2017 बैच) को सीतामढ़ी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

देर रात जारी हुई अधिसूचना से प्रशासनिक हलचल
सरकार के इस बड़े फेरबदल से सचिवालय से लेकर जिलों तक प्रशासनिक स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा। कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को उनके मौजूदा अतिरिक्त प्रभार से मुक्त भी किया गया है।
कुल मिलाकर बिहार सरकार की ओर से एक ही अधिसूचना में 16 IAS अधिकारियों के स्तर पर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

Tiyar Pax
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
sambhavna

Most Popular