DM and SP felicitated आरा। भोजपुर के निवर्तमान जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज के स्थानांतरण पर बिहार राज्य पूर्व सैनिक संघ एवं जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से विदाई दी गई। इस दौरान निवर्तमान डीएम तनय सुल्तानिया और पुलिस अधीक्षक राज को मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभी पूर्व सैनिक और जिला कल्याण पदाधिकारी उपस्थित थे।




