PhysioHeal Ara: आरा शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को मेगा फिजियोथेरेपी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया है।
- हाइलाइट: PhysioHeal Ara
- स्पाइन एवं दर्द रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर जागरूकता कैंप का हुआ आयोजन
- फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने मरीज का जांच कर दिया परामर्श
- अब अगामी 30 अगस्त को ऑर्थोपेडिक रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर आयोजित होगा जागरूकता शिविर
आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहील’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को मेगा फिजियोथेरेपी जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया है। फिजियोथेरापिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि आज स्पाइन एवं दर्द रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक मरीजों द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया गया। 40 से अधिक मरीजों का नि:शुल्क जांच कर उन्हें इलाज हेतू परामर्श दिया गया।
10 रेगुलर यानि पुराने मरीजों का भी प्राइमरी फिजियोथेरेपी इलाज और परामर्श दिया गया। अभियान के दौरान आज सभी मरीजों का नि:शुल्क ब्लड प्रेशर जांच, वजन जांच एवं ब्लड शुगर जांच किया गया।
उन्होंने बताया कि आज कमर दर्द, साइटिका, स्लिप डिस्क, गर्दन दर्द, सर्वाइकल स्पॉन्डिलीसीस आदि लोग से पीड़ित मरीजों को सलाह दिया। डॉ दिव्य प्रकाश ने बताया कि अब आगामी 30 अगस्त (रविवार) को ऑर्थोपेडिक रिहैबिलिटेशन-डे के मौके पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें घुटने का दर्द एवं अर्थराइटिस, फ्रोजन शोल्डर, खेल संबंधी चोटे, फ्रैक्चर के बाद उपचार, एसीएल/पीसीएल रिहैबिलिटेशन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा।

