HomeNewsबिहारबिहार में 27 डीएसपी का ट्रांसफर: सुशील कुमार आरा सदर-1 के नए...

बिहार में 27 डीएसपी का ट्रांसफर: सुशील कुमार आरा सदर-1 के नए SDPO

DSP Transfer: पटना के फुलवारीशरीफ-1 एसडीपीओ सुशील कुमार को आरा सदर-1 का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाकर भेजा गया है।

  • हाइलाइट: DSP Transfer
  • बिहार के कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती

पटना। बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए राज्य सरकार ने शनिवार को डीएसपी रैंक के 27 पदाधिकारियों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया। इसके तहत कई अनुमंडलों में नए एसडीपीओ की तैनाती की गई है। सुशील कुमार आरा सदर-1 के नए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) बनाए गए हैं। बेगूसराय सदर-1 के नए एसडीपीओ प्रशांत कुमार होंगे। इसी तरह समस्तीपुर सदर-1 में सतीश सुमन को एसडीपीओ नियुक्त किया गया है। सहरसा, गोपालगंज, छपरा, नालंदा, मुंगेर, पटना, मधेपुरा, बगहा, बेतिया, गयाजी समेत अन्य जिलों में भी बिहार पुलिस सेवा के पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने शनिवार देर शाम इसकी अधिसूचना जारी की।

DSP Transfer : सुशील पटना से आरा भेजे गए

पटना के फुलवारीशरीफ-1 एसडीपीओ सुशील कुमार को आरा सदर-1 का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाकर भेजा गया है। नवादा जिले के रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार का गयाजी में रेल डीएसपी के पद पर ट्रांसफर हुआ है।

उमेश फुलवारीशरीफ के SDPO बनाए गए: बीसैप-14 के अपर पुलिस अधीक्षक सोनू कुमार राय को पटना का प्रशासन एसपी लगाया गया है। जमालपुर में रेल एएसपी उमेश्वर चौधरी को पटना के फुलवारीशरीफ का एसडीपीओ-2 तैनात किया गया है।

प्रेमचंद छपरा में एसडीपीओ: प्रेमचंद सिंह छपरा सदर के एसडीपीओ-2 होंगे। उनका बीसैप-16 से तबादला किया गया है। इसी तरह बक्सर जिले के डुमरांव में एसडीपीओ पोलस्त कुमार का वैशाली जिले के महुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के पद पर ट्रांसफर हुआ है।

एसटीएफ से दो पुलिस अफसरों का ट्रांसफर: बेगूसराय सदर-1 के एसडीपीओ बनाए गए प्रशांत कुमार का बिहार एसटीएफ से तबादला हुआ है। वे यहां सीनियर डीएसपी पद पर तैनात थे। इसी तरह, एसटीएफ में डीएसपी पद पर तैनात राजेश कुमार को गोपालगंज भेजा गया है। उन्हें हथुआ अनुमंडल का एसडीपीओ बनाया गया है।

रोहतास ट्रैफिक डीएसपी का तबादला: लखीसराय में साइबर क्राइम डीएसपी अजीत प्रताप सिंह चौहान पूर्णिया जिले के धमदाहा के नए एसडीपीओ होंगे। रोहतास के ट्रैफिक डीएसपी अमरकांत का भी तबादला हो गया है। उन्हें बेगूसराय जिले के मंझौल में एसडीपीओ लगाया गया है।

समस्तीपुर और बिहारशरीफ में नए एसडीपीओ: जमुई के एसडीपीओ सतीश सुमन अब समस्तीपुर सदर-1 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगे। मुंगेर के साइबर क्राइम डीएसपी राकेश कुरमा रंजन का बिहारशरीफ सदर एसडीपीओ-2 के रूप में नई पोस्टिंग मिली है। मद्य निषेध स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में डीएसपी पद पर काम कर रहे पंकज कुमार मिश्रा को मोतिहारी के अरेराज का एसडीपीओ बनाया गया है। रोहतास के रक्षित डीएसपी गोरख राम को बीसैप-4, डुमरांव में डीएसपी बनाकर भेजा गया है।

आनंद मोहन का सीवान ट्रांसफर
गोपालगंज जिले के हथुआ के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता का सीवान तबादला हो गया है। उन्हें सीवान सदर-2 एसडीपीओ के पद पर नई पोस्टिंग मिली है। इसी तरह, सीवान के ट्रैफिक डीएसपी निशिकांत भारती को सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर का एसडीपीओ बनाकर भेजा गया है।

चंद्र भूषण छपरा से औरंगाबाद गए: सारण (छपरा) के साइबर क्राइम डीएसपी चंद्र भूषण अब औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में एसडीपीओ होंगे। विशेष सुरक्षा दल में डीएसपी के पद पर तैनात अभिनव कुमार को गयाजी जिले के वजीरगंज का एसडीपीओ तैनात किया गया है।

राकेश भास्कर बेतिया में एसडीपीओ बने: बक्सर में मुख्यालय डीएसपी के तौर पर काम कर रहे पंकज कुमार सिंह का सुपौल ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें त्रिवेणीगंज का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। सुपौल जिले के भीमनगर में बीसैप-15 में डीएसपी राकेश कुमार भास्कर को बेतिया भेजा गया है। उन्हें बेतिया सदर-2 का एसडीपीओ नियुक्त किया गया है।

अजय मधेपुरा भेजे गए: निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीएसपी सत्येंद्र राम को बगहा के रामनगर का एसडीपीओ लगाया गया है। कटिहार जिले के बारसोई के एसडीपीओ अजय कुमार का मधेपुरा ट्रांसफर हो गया है। वे मधेपुरा सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाए गए हैं।

सुपौल जिले के वीरपुर में नए एसडीपीओ पवन कुमार होंगे। उनका निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से तबादला किया गया है। अरवल के ट्रैफिक डीएसपी पवन कुमार सिंह को मधेपुरा भेजा गया है। उन्हें उदाकिशुनगंज का एसडीपीओ बनाया गया है।

पंकज सिंह सहरसा में एसडीपीओ बने: बक्सर में मुख्यालय डीएसपी पंकज कुमार सिंह का सहरसा तबादला कर उन्हें सदर एसडीपीओ के रूप में तैनात किया गया है। इसी तरह, कृपालचंद्र जायसवाल गोपालगंज सदर-2 के नए एसडीपीओ होंगे। उनका निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से तबादला किया गया है। अभय कुमार को बीसैप-13 से ट्रांसफर कर मुंगेर जिले के खड़गपुर का एसडीपीओ बनाया गया है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular