Homeबिहारआरा भोजपुरमहिला के पित्त की थैली एवं नली में पथरी का हुआ सफल...

महिला के पित्त की थैली एवं नली में पथरी का हुआ सफल ऑपरेशन

Sadar Hospital Ara: चरपोखरी के मुकुंदपुर निवासी महिला जॉन्डिस से पीड़ित थी। उसका उपचार कर उसके पित्त की थैली व नली में स्टोन का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ।

  • हाइलाइट: Sadar Hospital Ara
  • सदर अस्पताल में डॉ. विकास सिंह ने किया सफलतापूर्वक ऑपरेशन

आरा। सदर अस्पताल के ओटी में शुक्रवार को महिला मरीज के पीठ की थैली एवं नली में पथरी का सफल ऑपरेशन किया गया। लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. विकास सिंह ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत स्थिर है।

चिकित्सक ने बताया कि उक्त महिला मरीज चरपोखरी थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी धर्मेंद्र राम की पत्नी रिंकू देवी है। वह पित्त की थैली एवं नली में पथरी से काफी परेशान थी। इलाज के लिए सदर अस्पताल आई। जहां उसे ऑपरेशन करने की सलाह दी गई। इसी कड़ी में आज सीबीडी एक्सप्लोरेशन ऑपरेशन किया गया।

इधर, सिविल सर्जन डॉ शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि चरपोखरी के मुकुंदपुर निवासी महिला जॉन्डिस से पीड़ित थी। उसका उपचार कर उसके पित्त की थैली व नली में स्टोन का सफलतापूर्वक ऑपरेशन हुआ। सर्जन डॉ.विकास सिंह द्वारा ऑपरेशन किया गया। इसके लिए वे बधाई के पात्र है।

पूरा ऑपरेशन सदर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार के देखरेख में हुआ। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का सपना है कि इस अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाया जाए। इसी कड़ी में आज जटिल ऑपरेशन किया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular