Shahjahanpur: भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में भूसा रखने के विवाद में एक अधेड़ को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
- हाइलाइट: Shahjahanpur
- जख्मी अधेड़ का सदर अस्पताल में कराया जा रहा इलाज
- सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में शुक्रवार की रात की घटना
आरा। जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में भूसा रखने के विवाद में एक अधेड़ को गोली मार दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना को लेकर गांव में आसपास की इलाके में सनसनी मच गई। सूचना मिलते ही सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए है।
जानकारी के अनुसार जख्मी सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव निवासी स्व. रामस्वरूप साह के 58 वर्षीय पुत्र केश्वर साह है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि शाहजहांपुर गांव स्थित यात्री शेड में दो लोगों के बीच भूसा रखने को लेकर विवाद हो गया। तभी हथियारबंद बदमाश के द्वारा उन्हें गोली मार दी गई।
इस संबंध में सिन्हा थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि यात्री शेड में भूसा रखने के विवाद में दो व्यक्ति को बीच विवाद हुआ। जिसमें फायरिंग करने की बात सामने आ रही है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।

