Homeबिहारआराभोजपुर में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सम्मानित

भोजपुर में सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी और कर्मी सम्मानित

एसपी अवधेश दीक्षित ने कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा में योगदान देने वालों को प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

Bhojpur Police Officers: भोजपुर जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में एसडीपीओ, थानाध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी, जवान, गृहरक्षक और चौकीदार शामिल हैं।

  • हाइलाइट: Bhojpur Police Officers
  • भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने प्रशस्तिपत्र देकर किया सम्मानित
  • सम्मानित होने वाले में एसडीपीओ, थानाध्यक्ष से लेकर चौकीदार तक शामिल

आरा। भोजपुर जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने, अपराध पर अंकुश लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सराहनीय भूमिका निभाने वाले पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने उनके उत्कृष्ट कार्यों को लेकर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया।

सम्मानित होने वालों में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी से लेकर थानाध्यक्ष, पुलिस अवर निरीक्षक, सहायक अवर निरीक्षक, सिपाही, गृहरक्षक, सैप जवान, क्रॉस मोबाइल जवान और चौकीदार तक शामिल हैं। पुलिस अधिकारी के अनुसार, इन पदाधिकारियों और कर्मियों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी, तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य किया।

सम्मानित पुलिस पदाधिकारियों में सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह, मुफस्सिल थानाध्यक्ष पुनि राम कल्याण यादव, आरा नगर थानाध्यक्ष पुनि देवराज राय, आयर थानाध्यक्ष पुअनि वंदना कुमारी, महिला थानाध्यक्ष पुअनि नीतू कुमारी, एएचटीयू शाखा की पुअनि गुड़िया कुमारी, यातायात थाना के पुअनि कमल किशोर यादव, पुअनि धीरेंद्र कुमार और पुअनि अखिलेश कुमार शामिल हैं।

इसके अलावा गृहरक्षक ज्वाला सिंह और सिपाही अजय कुमार बसफोर को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। चांदी थाना अध्यक्ष पुनि सुनीत कुमार सिंह, सहार थानाध्यक्ष पुनि सुबोध कुमार और शाहपुर थानाध्यक्ष पुनि संतोष कुमार को भी सम्मान मिला।

शाहपुर थाना के पुअनि अजीत कुमार झा, पुअनि राकेश कुमार, पुअनि अजीत कुमार और सअनि राजाराम कृष्ण को भी उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बहोरनपुर थाना की पुअनि ममता कुमारी, गीधा थाना की सिपाही निशा कुमारी और शाहपुर थाना के सिपाही अजय कुमार चौधरी को भी प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

सम्मानित कर्मियों में शाहपुर थाना के सिपाही गौतम कुमार, यशवीर सिंह और राजीव कुमार, नवादा थाना के पुअनि सचिन कुमार, बिहिया थाना के पुअनि शंकर कुमार, उदवंतनगर थाना के सिपाही रमन कुमार और सैप जवान आलोक रंजन कुमार शामिल हैं। नवादा थाना के क्रॉस मोबाइल जवान पप्पू कुमार को भी सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही त्वरित विचरण शाखा के प्रभारी पुअनि मुन्ना कुमार और बीआर शाखा के प्रभारी लिपिक अमर प्रताप सिंह को भी प्रशस्ति-पत्र दिया गया।

जन शिकायत कोषांग की चंद्रप्रभा कुमारी, आरएएनआई प्रथम शाखा पुलिस केंद्र के जवान अनिल पासवान, परिचारी प्रवर शाखा के सिपाही सत्यम प्रकाश, महिला सिपाही कंचन सिंह और दिवा शाखा पुलिस केंद्र के भजन कुमार को भी सम्मानित किया गया।

पीरो थाना के सिपाही नीतीश पासवान, शाहपुर थाना के चौकीदार उपेंद्र यादव, गीधा थाना के चौकीदार जितेंद्र कुमार और पीरो थाना के चौकीदार दीपक कुमार को भी उनके योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया गया।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular