Homeआरा भोजपुरजगदीशपुरJagdishpur News: जनता दरबार में एसडीएम ने कई मामलों में दिए निर्देश

Jagdishpur News: जनता दरबार में एसडीएम ने कई मामलों में दिए निर्देश

Jagdishpur News: जगदीशपुर एसडीएम ने जमीन और बैंक खाते से सीज हटाने, ईडब्ल्यूएस सत्यापन की बाधा दूर करने समेत कई मामलों में त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

jay kumar
  • हाइलाइट: Jagdishpur News
  • स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी की एक साल से बंद पेंशन बहाल कराने का आदेश
  • शराब जब्ती मामले में सीज जमीन और बैंक खाते से सीज हटाने की पहल
  • रेलवे में चयनित अभ्यर्थी के ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र सत्यापन की बाधा दूर करने का निर्देश
  • शिवजी के पोखरा से बोधा टोला तक आहर की सफाई कराने का आदेश
  • छठ घाटों की सफाई, जल निकासी और अतिक्रमण हटाने के निर्देश
  • मकान निर्माण में बाधा और मारपीट की शिकायत पर जांच का आदेश
  • एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए

जगदीशपुर/आरा। भोजपुर जिले के जगदीशपुर अनुमंडल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में पेंशन, जमीन, नौकरी, आहर सफाई और मकान निर्माण से जुड़ी शिकायतों पर सुनवाई की गई। एसडीएम ओम प्रकाश लाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और नियमानुसार समाधान के निर्देश दिए।

जनता दरबार में बिहिया निवासी करीब 65 वर्षीय श्यामा देवी ने बताया कि उनके पति स्वतंत्रता सेनानी थे और उनकी पेंशन पिछले एक वर्ष से बंद है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित फाइल मंगवाकर पेंशन दोबारा चालू कराने का आदेश दिया।

Jagdishpur News: शराब बरामदगी नहीं होने पर जमीन और खाते से सीज हटाने का आदेश

शराब जब्ती से जुड़े एक मामले में पिछले दो-तीन वर्षों से जमीन और बैंक खाते के सीज होने की शिकायत भी जनता दरबार में पहुंची। जांच रिपोर्ट में संबंधित प्लॉट से शराब बरामद नहीं होने की बात सामने आई। इसके बाद एसडीएम ने स्थानीय अंचलाधिकारी से रिपोर्ट प्राप्त कर जमीन और बैंक खाते से सीज हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

रेलवे अभ्यर्थी के ईडब्ल्यूएस सत्यापन की बाधा दूर करने की पहल

रेलवे में चयनित एक अभ्यर्थी ने शिकायत की कि वर्ष 2024 में जारी ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र का समय पर सत्यापन नहीं होने के कारण उसकी मेडिकल प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। अभ्यर्थी का वर्ष 2026 का नया प्रमाणपत्र भी जारी हो चुका था। एसडीएम ने पुराने प्रमाणपत्र पर काउंटर साइन कर सत्यापन की बाधा दूर करने की पहल की, ताकि चयनित अभ्यर्थी की मेडिकल प्रक्रिया में परेशानी न हो।

आहर सफाई और छठ घाटों की व्यवस्था के निर्देश

जगदीशपुर नगर पंचायत क्षेत्र में शिवजी के पोखरा से बोधा टोला तक आहर में मिट्टी भरने और अवरोध के कारण धान की फसल डूबने की आशंका जताते हुए ग्रामीणों ने आवेदन दिया था। एसडीएम ने जगदीशपुर नगर पंचायत और धनगाई थानाध्यक्ष को आहर की सफाई कराने तथा जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

वहीं, छठ पूजा को लेकर एबीवीपी के युवा छात्र नेता वैभव सम्राट के आवेदन पर शिवजी के पोखरा के चारों ओर सफाई कराने, गंदे पानी की निकासी और परिसर को अतिक्रमणमुक्त कराने का निर्देश दिया गया।

मकान निर्माण में बाधा और मारपीट की शिकायत पर जांच का आदेश

भारत गुप्ता ने शिकायत की कि उनके सौतेले भाई द्वारा मकान निर्माण में लगातार बाधा डाली जा रही है और उनके साथ मारपीट भी की गई है। एसडीएम ने शाहपुर के अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष को मामले की जांच कर आवश्यक हस्तक्षेप करने तथा नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular