HomeNewsआरा सदर अस्पताल में विचित्र सिर वाली बच्ची ने लिया जन्म

आरा सदर अस्पताल में विचित्र सिर वाली बच्ची ने लिया जन्म

odd head girl – विचित्र सर वाली बच्ची लोगो के बीच चर्चा का विषय

खबरे आपकी आरा सदर अस्पताल में शनिवार की सुबह एक महिला ने विचित्र सिर वाले बच्ची (odd head girl) ने जन्म लिया। सदर अस्पताल के ओटी में ऑपरेशन के दौरान बच्ची ने जन्म लिया। विचित्र सर वाली बच्ची लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गई। उसका सर आम नवजात बच्चे से काफी बड़ा था। जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र निवासी सुशील कुमार की 28 वर्षीया पत्नी पूनम देवी ने बड़े सिर वाली बच्ची को जन्म दिया है।

बताया जाता है कि उक्त महिला को 13 फरवरी शनिवार की सुबह उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक के देखने के बाद उसे ऑपरेशन कर प्रसव की सलाह दी, जिसके बाद चिकित्सक द्वारा उक्त महिला का ऑपरेशन किया गया। जहां उसने बड़ी एवं विचित्र सिर वाली बच्ची (odd head girl) को जन्म दिया। बच्ची जब जन्म ली तो उसकी स्थिति काफी नाजुक थी, जिसके कारण उसे सदर अस्पताल के एसएनसीयू के आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया है और उसका इलाज किया जा रहा है।

इधर, शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ.अनिल कुमार ने बताया कि जब पेट में गर्भधारण होता है, तो उस समय यदि कोई जेनयूमुनिटेशन, क्रोमोजोमल एवं नर्मोलिटी हो जाता है, तो बच्चे का सिर बड़ा हो जाता है। जब पेट में बच्चे का सिर डेवलप होता है, तो उसमें पानी भर जाता है। जिसके कारण उसके ब्रेन पर प्रेशर बढ़ जाता है एवं उसका सिर का डेवलपमेंट कम हो जाता है एवं पानी भरने के कारण उसका सर बड़ा हो जाता है। इसमें सावधानी यह बरतना होता है कि गर्भ के समय महिल बराबर समय-समय पर चेकअप कराना चाहिए। जब हम अल्ट्रासाउंड कराते हैं तो देखते हैं कि नर्मोलिटी है की नही है। यह हिम्युनिटी का एक पार्ट है जो कुछ बच्चों में मिलता है। वैसे तो इसका परसेंटेज बहुत कम है, लेकिन कभी-कभी यह कई जगहों पर देखा भी जाता है।

फुटबॉल मैच का मुख्य आकर्षण कुंडेश्वर गांव के तीन बोरों खिलाड़ी नाइजीरिया देश के-रविवार को है फाइनल

निबंधन ऑफिस के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से डीड के कागजात में हेराफेरी और जाली हस्ताक्षर

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular