Homeबिहारआरा भोजपुरयुवक ने ब्लेड से गला रेत की खुदकुशी की कोशिश,पटना रेफर

युवक ने ब्लेड से गला रेत की खुदकुशी की कोशिश,पटना रेफर

Abarpul Ara – आरा टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल मोहल्ले की घटना

खबरे आपकी आरा शहर के टाउन थाना क्षेत्र के अबरपुल (Abarpul Ara) में शनिवार की शाम एक युवक द्वारा खुदकुशी की कोशिश की गयी। इस दौरान युवक ने ब्लेड से अपना गला रेत डाला। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आरा में प्राइमरी इलाज के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है। खुदकुशी का प्रयास करने वाला अबरपुल मोहल्ला निवासी भोला साह का पुत्र मो.बबलू है। घटना का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पत्नी और उसके परिजनों द्वारा अलग-अलग दलील दी जा रही है।

jay kumar

घरेलू विवाद में युवक ने की खुदकुशी की कोशिश, ब्लेड से गला रेता

आरा सदर अस्पताल में इलाज के बाद जख्मी युवक को किया गया पटना रेफर

घटना के संबंध में जख्मी युवक के पुत्र शाहिल ने बताया कि शनिवार की शाम उसकी मम्मी घर पर नहीं थी। तभी पापा ब्लड लेकर आये और अपना गला रेत लिया। दूसरी ओर युवक की पत्नी नरगीस ने बताया कि पति जमीन को लेकर सास-ससुर से विवाद था। इस कारण सास-ससुर ने उसे घर से निकाल दिया था। शनिवार की शाम जब वह घर से बाहर किसी काम से गई थी। इसी बीच उसके पति ने ब्लेड से खुद का ही गला रेत लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया है।

इधर, जख्मी के परिजनों का कहना है कि शनिवार की शाम किसी बात को लेकर जख्मी युवक ने अपनी पत्नी नरगिस को एक तमाचा मार दिया था। इसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। उसके बाद युवक ने ब्लेड से अपना गला रेत लिया।

फुटबॉल मैच का मुख्य आकर्षण कुंडेश्वर गांव के तीन बोरों खिलाड़ी नाइजीरिया देश के-रविवार को है फाइनल

निबंधन ऑफिस के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से डीड के कागजात में हेराफेरी और जाली हस्ताक्षर

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular