Homeबिहारआरा भोजपुरआरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर हुई घटना, शाहपुर जा रहें युवक की मौ/त

आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर हुई घटना, शाहपुर जा रहें युवक की मौ/त

भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर छोटकी सासाराम एव अमराई नवादा गांव के बीच स्थित टाटा मोटर्स शो रूम के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

National Highway – Accident: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर छोटकी सासाराम एव अमराई नवादा गांव के बीच स्थित टाटा मोटर्स शो रूम के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई।

  • हाइलाइट : National Highway – Accident
    • शाहपुर अपने जीजा से मिलने जा रहा था युवक

आरा: भोजपुर जिले के गजराजगंज ओपी क्षेत्र अन्तर्गत आरा-बक्सर नेशनल हाइवे पर छोटकी सासाराम एव अमराई नवादा गांव के बीच स्थित टाटा मोटर्स शो रूम के समीप सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। यहां अज्ञात अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मृतक 18 वर्षीय बिट्टू कुमार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर पांच निवासी मुन्नी राम के पुत्र थे। वे गुजरात के सूरत स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे।

इधर, मृतक के चचेरे भाई पंचरत्न ने बताया कि बिट्टू शुक्रवार की शाम बाइक से शाहपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव अपने जीजा संतोष से मिलने जा रहे थे कि उसी दौरान, टाटा मोटर्स शोरूम के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

इसके बाद गजराजगंज गश्ती पुलिस द्वारा इलाज के लिएसदर अस्पताल ,आरा लाया गया। हालांकि ,चिकित्सक ने देख उसे मृत घोषित कर दिया मृतक अपने तीन भाई व एक बहन में छोटे थे।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular