Friday, April 25, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारहत्या में दो वर्ष से फरार आरोपित गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस

हत्या में दो वर्ष से फरार आरोपित गिरफ्तार, रिमांड पर लेगी पुलिस

आरा टाउन थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

अन्य खबरें देखें- फेसबुक पेज (खबरें आपकी)

आरा। आरा शहर के धरहरा में दो वर्ष पूर्व हत्या के एक मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह शहर के टाउन थाना क्षेत्र के इब्राहिम नगर (धरहरा) निवासी विक्की कुमार है। उस पर अपने दोस्त श्यामबाबू यादव की हत्या करने का आरोप है। उसे दारोगा उमेश पासवान ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस उसे पूछताछ के लिये रिमांड पर लेने की तैयारी में है। ताकि हत्या का कारणों का खुलासा हो सके। इसे लेकर पुलिस कोर्ट में अर्जी देने वाली है।

विदित हो कि 12 जुलाई 2018 की रात शहर के धरहरा स्थित संजय गांधी कॉलेज के पास इब्राहिम नगर निवासी श्याम बाबू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उसे लेकर विक्की कुमार सहित सात दोस्तों पर हत्या का केस किया गया था। दोस्तों पर श्यामू बाबू यादव को घर से बुला कर ले जाने के हत्या किये जाने का आरोप लगा था।

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

पूरे देश में 1 से 30 जून तक रहेगा लॉकडाउन

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular