Tuesday, December 16, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहार223 रेलवे फाटक पर बनेंगे आरओबी, बिहार के किसी भी कोने से...

223 रेलवे फाटक पर बनेंगे आरओबी, बिहार के किसी भी कोने से पटना पहुंचना होगा आसान

रेल मंत्रालय ने राज्य में कुल 223 रेलवे फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को अपनी स्वीकृति दी है।

Railway ROB Bihar: राज्य सरकार के अनुरोध और सतत प्रयासों के फलस्वरूप रेल मंत्रालय ने राज्य में कुल 223 रेलवे फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को अपनी स्वीकृति दी है।

  • हाइलाइट्स: Railway ROB Bihar: इन आरओबी की डीपीआर मंजूर
    • सहरसा जंक्शन और बैजनाथपुर के बीच फाटक संख्या-104बीएक
    • छपरा कचहरी-छपरा जंक्शन के बीच फाटक संख्या-47 एसपीएल
    • सीतामढ़ी-डुमरा के बीच रेलवे फाटक संख्या-55सी/3
    • गया में फाटक संख्या-39/सी/टी(पहाड़पुर-गुरपा) और 8/सी (परैया-गुरारू)
    • लखीसराय में फाटक संख्या-24/ए/ई (अभयपुर-मसुदन) और 27/बी/टी (कजरा-अभयपुर)
    • जमुई में झाझा-सिमुलतला के बीच फाटक संख्या-36
    • मुंगेर में जमालपुर-दशरथपुर के बीच फाटक संख्या-17/ए/ई
    • औरंगाबाद में फाटक संख्या-28/बी (फेशर-बघोई कुसा) और 23/सी/टी (जाखिम-बघोई कुसा)
    • मुजफ्फरपुर में रेलवे फाटक संख्या-123 (मोतीपुर-मेहसी) के बीच

Railway ROB Bihar पटना: बिहार में यातायात को सुगम और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल हुई है। राज्य सरकार के अनुरोध और सतत प्रयासों के फलस्वरूप रेल मंत्रालय ने राज्य में कुल 223 रेलवे फाटकों के स्थान पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को अपनी स्वीकृति दी है। बीते गुरुवार को पथ निर्माण के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह, रेलवे बोर्ड के सदस्य (आधारभूत संरचना) नवीन गुलाटी, पूमरे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई थी। फिलहाल रेलवे बोर्ड ने 12 आरओबी और आरयूबी के डीपीआर की मंजूरी दे दी है।

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, 48 आरओबी का डीपीआर तैयार है। इस पर अगले माह तक स्वीकृति प्राप्त की जाएगी। 112 अन्य आरओबी की डीपीआर बन रही है। मार्च से मई के बीच अभियान चलाकर बिहार सरकार ने सभी 223 रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी बनाने का अनापत्ति प्रमाणपत्र दिया है। ग्रामीण सड़कों से जुड़े कुछ समपार फाटक पर भी आरओबी बनाने की मंजूरी रेलवे ने दी है।

पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि 223 आरओबी के निर्माण से राज्य के किसी भी हिस्से से पटना अधिकतम 3 घंटे 30 मिनट में पहुंचा जा सकेगा। इन आरओबी से रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से आमजनों को राहत मिलेगी और राज्य में सड़क यातायात न केवल तेज, बल्कि अधिक सुरक्षित भी बनेगा।

मंत्री ने केंद्र सरकार और विशेष रूप से रेल मंत्रालय का इस महत्वपूर्ण परियोजना में त्वरित निर्णय और सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार रेलवे को आरओबी के निर्माण कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के लिए हर संभव तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी।

ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular