Homeबिहारआरा भोजपुरसामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से डीएम ने किया संवाद

सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से डीएम ने किया संवाद

Social security pensioners: आरा समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Social security pensioners
    • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के साथ जिलाधिकारी ने किया संवाद

आरा,बिहार: आरा समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के साथ एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान, जिलाधिकारी ने व्यक्तिगत रूप से सभी पेंशनधारियों से बातचीत की और पेंशन आवेदन प्रक्रिया से लेकर पेंशन भुगतान की स्थिति तक की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

बैठक में उपस्थित लाभुकों ने मुख्य रूप से पेंशन राशि में वृद्धि की मांग रखी, और कुछ लाभार्थियों ने भौतिक सत्यापन के अभाव में पेंशन भुगतान में आ रही समस्याओं की जानकारी दी। पेंशनधारियों की समस्याओं को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों से समय पर भौतिक सत्यापन करवाने की अपील की, ताकि उनकी पेंशन राशि नियमित रूप से उनके खातों में निर्बाध रूप से भेजी जाती रहे।

उन्होंने पेंशनधारियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सहायक निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के पदाधिकारी एवं अनेक पेंशनधारी उपस्थित रहे।

Bijay singh
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular