Homeबिहारआरा87 ग्राम हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार, घर से नगदी भी जब्त

87 ग्राम हेरोइन के साथ मां-बेटा गिरफ्तार, घर से नगदी भी जब्त

आरा नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज से बुधवार की शाम पकड़े गए दोनों

Gausganj Heroin smugglers: आरा नगर थाने की पुलिस ने गौसगंज मोहल्ले से हेरोइन और नगदी के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 87 ग्राम हेरोइन और 12 हजार 977 सौ रुपए बरामद किए गए हैं।

jay kumar
  • हाइलाइट्स: Gausganj Heroin smugglers
    • नगर थाना क्षेत्र के गौसगंज से बुधवार की शाम पकड़े गए दोनों
    • घर से 83.57 ग्राम हेरोइन और 12,977 रुपए नगद बरामद
    • दोनों के मोबाइल के जरिए मां-बेटे की तस्करी का नेटवर्क खंगाला रही पुलिस

आरा,बिहार: नगर थाने की पुलिस ने गौसगंज मोहल्ले से हेरोइन और नगदी के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 87 ग्राम हेरोइन और 12 हजार 977 सौ रुपए बरामद किए गए हैं। दोनों के मोबाइल भी जब्त कर लिये गये हैं। गिरफ्तार मां-बेटों में गौसगंज मोहल्ला निवासी उमेश माली की पत्नी पुष्पा देवी और पुत्र बिट्टू कुमार शामिल हैं। दोनों को बुधवार की शाम उनके घर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मोबाइल के जरिए दोनों के हेरोइन तस्करी का नेटवर्क खंगालने में जुटी है।

एएसपी परिचय कुमार की ओर से गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि बुधवार की शाम थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि गौसगंज मोहल्ला निवासी उमेश माली पत्नी और पुत्र द्वारा हेरोइन की खरीद-बिक्री की जा रही है। उस आधार पर हेरोइन की बरामदगी और तस्करों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गयी। उसके बाद मजिस्ट्रेट और पुलिस बल के साथ टीम गौसगंज निवासी उमेश माली के घर पहुंची।

पुलिस को देख मां-बेटे भागने लगे। हालांकि दोनों को पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान पुष्पा देवी के पास से 19 पुड़िया (9.23 ग्राम) हेरोइन बरामद की गयी। लेकिन उसके पुत्र बिट्टू कुमार के पास कुछ नहीं मिला। पूछताछ के आधार पर उनके घर की तलाशी के दौरान दो पॉलिथीन से करीब 83.57 ग्राम हेरोइन 12 हजार 977 रुपए और दो मोबाइल बरामद किए गए। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि मां बेटे की तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है। इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। छापेमारी टीम में प्रशिक्षु दारोगा प्रमोद कुमार चौधरी, सूरज सिंह, अमृत राज, सुलेखा कुमारी और प्राची सिंह के अलावा नगर थाने एवं क्रॉस मोबाइल के जवान शामिल थे। इस मामले में प्रशिक्षु दारोगा प्रमोद कुमार चौधरी के बयान पर मां बेटे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Bijay singh
ख़बरे आपकी
ख़बरे आपकी
Khabreapki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular