HomeNewsराजद प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन आज, मंगनी लाल मंडल की चर्चा

राजद प्रदेश अध्यक्ष के लिए नामांकन आज, मंगनी लाल मंडल की चर्चा

RJD state president: आज शनिवार को मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। 19 जून को चुनाव होगा, उसी दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे।

jay kumar
  • हाइलाइट्स:RJD state president
    • पार्टी सूत्रों के अनुसार मंगनी लाल मंडल होंगे आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष

RJD state president: पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) प्रदेश अध्यक्ष बदलने जा रही है। आरजेडी के नए प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल होंगे, वे जगदानंद सिंह की जगह लेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार लालू प्रसाद यादव एवं तेजस्वी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है।

आज शनिवार को मंगनी लाल मंडल प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन करेंगे। 19 जून को चुनाव होगा, उसी दिन नतीजे भी जारी कर दिए जाएंगे। आरजेडी के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह लंबे समय से पार्टी की गतिविधियों से दूर हैं।

आरजेडी के अंदर संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. रामचंद्र पूर्वे के अनुमोदन के बाद बिहार सहित अन्य राज्यों के निर्वाचन पदाधिकारियों ने पार्टी के सभी राज्य कार्यालयों में राज्य परिषद की सूची प्रकाशित कर दी है। 14 जून को बिहार समेत अन्य राज्यों के आरजेडी कार्यालयों में प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया होगी।

19 जून को घोषित होगा परिणाम: आगामी गुरुवार (19 जून) को पटना के ज्ञान भवन में प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी तनवीर हसन की अध्यक्षता में राज्य परिषद की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। उसी दिन परिणाम की घोषणा भी कर दी जाएगी। यानी कि अगले सप्ताह आरजेडी को बिहार में नया अध्यक्ष मिल जाएगा।

Bijay singh
Khabareapki
Khabareapki
Khabar Apki News Covers all Breaking News in Hindi

Most Popular