HomeNewsनहीं रोकी बाइक तो ठोक दी गोली, पुलिस जाँच शुरू

नहीं रोकी बाइक तो ठोक दी गोली, पुलिस जाँच शुरू

Ara Bihar : आरा में हथियारबंद अपराधियों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली

डाक्टर विकास ने जख्मी का आपरेशन कर निकाला बुलेट

खबरे आपकी Ara Bihar बिहार आरा शहर से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव के समीप बुधवार की देर रात अपराधियों ने बाइक सवार एक युवक को गोली मार दी। जबकि उसका दोस्त बाल-बाल बच गया। अपराधी नैनो कार पर सवार थे। उनकी संख्या तीन बतायी जा रही है। जख्मी को एक गोली पीठ के बीचोबीच लगी है। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि परिजन उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल में ही करा रहे है। जहां चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह द्वारा उसका ऑपरेशन कर गोली का बुलेट निकाला गया। हालांकि घटना का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

जख्मी ने कहाः अपराधियों ने पहले बाइक रोका, नहीं रोकने पर ठोक दी गोली

जख्मी का आरा शहर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

जानकारी के अनुसार जख्मी शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बेगमपुर मोहल्ला निवासी स्व.जोगी साह का 23 वर्षीय पुत्र गोलू साह है। उसका बेगमपुर मोहल्ले में डीजे की दुकान है एवं शादी-विवाह समारोह में वह डीजे का संचालन करता है। जख्मी के अनुसार उसने जमीरा गांव में कपड़े का दुकान लिया है और वह बुधवार की रात वह अपने दोस्त रोहित कुमार के साथ चाय पीने के लिए चांदी बाजार जा रहा था। इसी बीच जमीरा गांव के समीप कार पर सवार तीन की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने पहले उसे बाइक रोकने को कहा। जब उसने बाइक रोके बिना आगे बढ़ गया। तभी अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान उसे गोली लग गई। जिससे वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया।

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

पुलिस बोलीः जख्मी ने घटना की नही दी सूचना, छानबीन चल रही है

चिकित्सक डॉक्टर विकास सिंह ने बताया कि जख्मी का ऑपरेशन कर गोली निकाल दिया गया है। उसकी हालत ठीक है। उसे दो-तीन दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। मुफ्फसिल पुलिस का कहना है कि जख्मी द्वारा गोली लगने की सूचना थाना को नहीं दी गई है। इससे मामला संदेहास्पद प्रतीत होता है। वैसे पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

Golu sah-Ara Bihar
Golu sah-Ara Bihar
MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular