HomeNewsयुवक को लगी थी चार गोली, डॉ. विकास ने बचायी जान

युवक को लगी थी चार गोली, डॉ. विकास ने बचायी जान

Ramnagar : ऑपरेशन कर डॉ. विकास ने पेट में लगी गोली से क्षतिग्रस्त पार्ट को रिपेयर किया

खबरे आपकी बिहार आरा शहर के चंदवा रामनगर Ramnagar मोहल्ले में बुधवार की शाम गोली से जख्मी छात्र का ऑपरेशन चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने अपने निजी क्लीनिक में किया। तकरीबन एक घंटे तक चले ऑपरेशन के दौरान चिकित्सक ने युवक के पेट में लगी गोली को निकाल क्षतिग्रस्त पार्ट को रिपेयर किया।

jay kumar

चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि युवक को चार गोली लगी है। इसमें एक गोली पेट, एक गोली हाथ और दो गोली पैर में लगी है। पैर और हाथ की गोली आरपार हो गई है। जबकि पेट में दाहिने तरफ लगी गोली फंसी हुई थी। पेट में लगी गोली के बुलेट को ऑपरेशन कर निकाल दिया गया है। गोली से क्षतिग्रस्त पार्ट को रिपेयर किया गया। मरीज का बीपी और प्लस नॉर्मल है। हालांकि उसे अभी दो-तीन दिनों तक ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।

पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग

Ramnagar - Dr. Vikas
ऑपरेशन करते डॉ. विकास

पढ़े :- शव स्त्री का है पेट में मृत बच्चा के आधार पर स्पष्ट

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular