बिहार आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले Ramnagar Ara में बुधवार की शाम हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। जख्मी को दो गोली लगी है। एक गोली उसके दाहिने साइड पेट में एवं दूसरी गोली उसके दाहिने हाथ में लगी है। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। हालांकि परिजन उसका इलाज शहर के निजी अस्पताल में करा रहे हैं। जहां चिकित्सक डॉ. विकास सिंह द्वारा उसका ऑपरेशन किया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में अफरातफरी का आलम था। स्थानीय थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है।
Ramnagar Ara जख्मी युवक का शहर के निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
पढ़े :- मां बेहाल, रोते-रोते बोली पत्नी: हे गंगा मइया काहे उजाड़ देलू सुहाग
जानकारी के अनुसार जख्मी युवक मूल रूप से सहार थाना क्षेत्र के छोटकी खंड़ाव गांव निवासी राजेश राय का 25 वर्षीय पुत्र उत्तम कुमार है। वह फिलवक्त नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले Ramnagar Ara में अपने मकान में रहता है। जख्मी ने बताया कि बीते 16 फरवरी को सरस्वती पूजा के दिन मोहल्ले में ही दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें वह बीच-बचाव करने गया था। जिसको लेकर उसी दिन से दूसरे पक्ष के कुछ युवकों से विवाद चला आ रहा था। आज शाम जब वह मोहल्ले से ही क्रिकेट खेल कर वापस घर लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में एक अपाची बाइक पर सवार तीन की संख्या में रहे हथियारबंद बदमाशों द्वारा उसे घेर लिया गया और उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई। इस दौरान उसे दो गोली लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर मोहल्ले में बुधवार की शाम घटी घटना
सदर अस्पताल के इमरजेंसी में ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.आशुतोष कुमार ने बताया कि जख्मी युवक को दो गोली लगी है। हालांकि उसकी स्थिति अभी ठीक है। उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।


