HomeबिहारArrahमहापौर की अध्यक्षता में हुई सशक्त स्थाई समिति की बैठक

महापौर की अध्यक्षता में हुई सशक्त स्थाई समिति की बैठक

Ara Nagar Nigam: आरा नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विभिन्न प्रमुख मुद्दे पर चर्चा की गई।

  • हाइलाइट :-
    • बैठक में मुख्य रूप से गत बैठक की संपुष्टि की गई
    • पोखरो का उड़ाही एवं सौंदरीकरण पर विचार विमर्श

खबरे आपकी Ara Nagar Nigam: आरा नगर निगम स्थित महापौर कार्यालय में सशक्त स्थाई समिति की बैठक महापौर इंदु देवी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में विभिन्न प्रमुख मुद्दे पर चर्चा की गई। आज के बैठक में मुख्य रूप से गत बैठक की संपुष्टि की गई। साथ ही जल जीवन हरियाली के तहत आरा नगर निगम स्थित तालाबों और पोखरो का उड़ाही एवं सौंदरीकरण पर विचार विमर्श किया गया।

साथ ही यह तय हुआ कि महापौर उप महापौर और नगर निगम के अधिकारियों के साथ सभी तालाबों का निरीक्षण किया जाएगा। तत्पश्चात उसकी उड़ाही के साथ सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू की जाएगी। कैमरा व सुपर सेक्शन मशीन की संचिका को महापौर इंदु देवी को नगर आयुक्त नीरोज कुमार भगत द्वारा उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

इसके साथ लोहिया मैदान में बन रहे जैविक खाद से होने वाले आय-व्यय का भी मांग नगर आयुक्त से की गई, जिससे यह पता चल सके की निगम द्वारा लगाए जा रहे संसाधन से निगम को लोहिया मैदान से कितना लाभ हो रहा है।

बैठक में मुख्य रूप से उप महापौर पूनम देवी वार्ड पार्षद व सशक्त स्थाई समिति सदस्य मालती देवी, रेखा जैन, पारसनाथ सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार उपस्थित थे।

RAVI KUMAR
RAVI KUMAR
बिहार के भोजपुर जिला निवासी रवि कुमार एक भारतीय पत्रकार है एवं न्यूज पोर्टल खबरे आपकी के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular