Homeराजनीत25 वर्षों के बाद आरा संसदीय क्षेत्र को मिला कैबिनेट मंत्री

25 वर्षों के बाद आरा संसदीय क्षेत्र को मिला कैबिनेट मंत्री

ख़बरेआपकी आरा। Ara parliamentary constituency संसदीय क्षेत्र को 25 वर्षों के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज कुमार सिंह (आरके सिंह) के रूप में कैबिनेट मंत्री मिला। 25 वर्ष पूर्व आरा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे रामलखन सिंह यादव कांग्रेस की सरकार में प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री बने थे। तब उन्हें केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय मिला था। उसके बाद से अब तक इस क्षेत्र से कोई भी सांसद कैबिनेट मंत्री नहीं बन पाया था।

jay kumar
Ara parliamentary constituency
आरा सांसद आरके सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रेम पंकज ने दी बधाई

पढ़ें-बापू के ऐतिहासिक भोजपुर आगमन को सौ वर्ष हुए पूरे

आरा सांसद आरके सिंह के कैबिनेट मंत्री बनने पर प्रेम पंकज ने दी बधाई

आरा सांसद राज कुमार सिंह (आरके सिंह) को मोदी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के पद पर शपथ लेने पर भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह कैट आरा शाखा के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन ने बधाई दी है। श्री ललन ने कहा कि आरके सिंह के कैबिनेट मंत्री के पद पर शपथ ग्रहण से भोजपुर ही नहीं बल्कि पूरे शाहाबाद का मान सम्मान बढ़ा है। मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूरी उम्मीद है कि वे आगे भी अपने विकास कार्यों को गति प्रदान करते रहेंगे।

पढ़ें-घर में मिला युवक का शव-दुर्गन्ध आने पर परिवार वालों को हुई जानकारी

Ara parliamentary constituency-आरके सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी। भाजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सह कैट शाखा के अध्यक्ष प्रेम पंकज उर्फ ललन के साथ भाजपा व्यावसाय प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष सोनू कुमार, संजीव पांडेय, कैट के उपाध्यक्ष राहुल बदलानी, आदित्य सिंह, जितेंद्र कुमार सोनी, प्रतीक राज इत्यादि लोग मौजूद रहें।

पढ़ें-एनकाउंटर में मारा गया हीरो बनने की राह पर चल पड़ा मोस्ट वांटेड कुख्यात छोटू मिश्रा 

Bijay singh
KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। हिंदी दैनिक समाचार पत्र राष्ट्रीय सहारा, नव संदेश, न्यूज वेबसाईट खबरें आपकी के संपादक, ट्रस्टी, मां आरण्य देवी मंदिर विकास ट्रस्ट तथा सचिव, सनातनी गंगा फाउंडेशन, भोजपुर, आरा।

Most Popular