HomeNewsआरा के तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में बदमाशों ने लगायी आग

आरा के तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में बदमाशों ने लगायी आग

Ara stadium – आराशहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम कैंपस की घटना,उपकरण जले

प्रशिक्षक नीरज कुमार सिंह द्वारा नवादा थाने में दिया गया आवेदन

आरा शहर के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम कैंपस (Ara stadium) स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र में शरारती तत्वों द्वारा आग लगा दी गयी। इसमें टारगेट और स्टैंड सहित अन्य उपकरण जल गये। घटना शुक्रवार की है। इसे लेकर प्रशिक्षक नीरज कुमार सिंह द्वारा नवादा थाने में आवेदन दिया गया है। उसमें कहा गया है कि जिला खेल पदाधिकारी की अनुमति से वीर कुंवर सिंह स्टेडियम कैंपस (Ara stadium) में तीरंदाजी के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग दी जाती है। हर रोज की तरह शुक्रवार को वह घर चले गये। इस बीच शरारती तत्वों द्वारा तीरंदाजी उपकरणों को जला दिया गया। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे, तो सारे उपकरण धू-धूकर जल रहे थे। कहा गया है कि पहले भी कई बार उपकरण चोरी की घटनायें हो चुकी है।

jay kumar

पुलिस ने कहा न्यायालय द्वारा मुखिया बुटेश्वर यादव को गिरफ्तार करने के लिए वारंट जारी किया गया है

राकेश ओझा ने कहा कि शाहपुर की मासूम जनता के भावनाओं के साथ खेल रहे है मंटू तिवारी व भुअर ओझा

एक प्राइवेट अस्पताल की डाक्टर पेट चीरने के बाद कैंसर होने की बात कह बच्चेदानी निकालने से किया इंकार

साहबों व दफ्तरों का चक्कर लगा थका परिवार अब बजरंग बली से लगा रहा गुहार, हनुमान चालीसा का पाठ

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular