Homeअन्यट्रेंडिंग न्यूजआरा तनिष्क लूट कांड में वांछित वैशाली निवासी निक्कू का समर्पण

आरा तनिष्क लूट कांड में वांछित वैशाली निवासी निक्कू का समर्पण

Ara Tanishq: आरा के चर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में वांछित वैशाली निवासी अपराधी निक्कू सिंह ने समर्पण कर दिया।

  • हाइलाइट: Ara Tanishq
  • पुलिस की दबिश के कारण निक्कू ने आरा के कोर्ट में किया समर्पण
  • डकैती का सोना रिसीव करने और अपराधियों को ले जाने में थी निक्कू की संलिप्तता
  • 17 फरवरी को पुलिस ने निक्कू के घर चिपकाया था इश्तेहार, चल रही थी कुर्की की तैयारी

आरा। चर्चित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम डकैती कांड में वांछित वैशाली निवासी अपराधी निक्कू सिंह ने समर्पण कर दिया। पुलिस की दबिश और घर की कुर्की की डर से उसने गुरुवार को आरा कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया।वह वैशाली जिले के तिसिऔता थाना क्षेत्र के दस बलहा गांव का रहने वाला है। पूछताछ करने के लिए पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में जुटी है।

पुलिस के अनुसार निक्कू सिंह सोना बेचने के लिए दिया था। अपराधियों को ले जाने वालों में भी वह शामिल था। इस मामले में 17 फरवरी को उसके घर में पुलिस द्वारा इश्तेहार चिपकाया गया था और कुर्की की तैयारी चल रही थी। इस मामले में पुलिस अब तक 25 अपराधियों को जेल भेज चुकी है। दो अपराधी मुठभेड़ में मारे भी जा चुके हैं। आधा से अधिक लूटा गया सोना भी बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि शहर के सबसे व्यस्त नगर थाना क्षेत्र के शीशमहल चौक के पास स्थित तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में 10 मार्च की सुबह करीब साढ़े दस बजे धावा बोला अपराधियों द्वारा करीब दस करोड़ के गहनों की लूट की गयी थी। शोरूम के गार्ड की लाइसेंसी राइफल भी छीन ली गयी थी। हालांकि कुछ घंटों के अंदर ही बड़हरा थाना क्षेत्र के बबुरा छोटी पुल के समीप पुलिस के साथ पुलिस एनकाउंटर के दौरान सारण के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गोली लगने से जख्मी अपराधियों के पास से लूटे गए दो झोला गहनों की बरामदगी भी की गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर गार्ड से छीनी गयी राइफल भी बरामद कर ली गयी थी। गिरफ्तार अपराधियों द्वारा पूछताछ में पश्चिम बंगाल के जेल में बंद वैशाली के चंदन कुमार उर्फ प्रिंस के इशारे पर लूट की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की गयी थी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular