Sunday, February 23, 2025
No menu items!
HomeNewsआरा- विषैले सांप के डंसने से महिला की मौत-घर में कोहराम

आरा- विषैले सांप के डंसने से महिला की मौत-घर में कोहराम

आरा (मो. वसीम)। भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के मोहनपुर करजा गांव में रविवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से एक महिला की मौत हो गई। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका मोहनपुर करजा गांव निवासी भिखारी राम की 42 वर्षीया पत्नी लक्ष्मीना देवी हैं।

महिला ने बच्ची के साथ छेड़खानी व दुष्कर्म के प्रयास का थाने में आवेदन दिया

इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

मृत महिला के घर में मचा हाहाकार, परिजनों का रो-रोकर हुआ

रविवार की सुबह वह घर में खाना बना रही थी। वहीं पर गेहूं का बोरा पहले से रखा हुआ था। खाना बनाने के दौरान अचानक महिला के हाथ से कलछुल गेहूं के बोरे के पास जा गिरा। गेहूं के बोरे के पास से जैसे ही महिला ने कलछुल उठाया, तभी विषैले सांप ने उसे डंस लिया।इससे उसकी हालत काफी गंभीर हो गई। उसे इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को वापस गांव लेते गए। बताया जाता है कि मृतका के दो पुत्र श्रीहरि एवं छोटे हैं। घटना के बाद मृतका के घर में हाहाकार मच गया है।

आरा- विषैले सांप के डंसने से महिला की मौत-घर में कोहराम

कोरोना के 11 पॉजिटिव मरीज मिले-कोरोना पॉजिटिव लोगों में एक पुरुष तथा दो महिला पुलिसकर्मी भी शामिल

गांव व बधार से रुक-रुककर आती रही मौत की खबरें-किसी की मांग सुनी हो गयी, तो किसी की गोद

और भी पढ़े – खबरें आपकी-फेसबुक पेज

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular