HomeबिहारArrahआरा के बीडी पब्लिक स्कूल की छात्रा को मारी गोली

आरा के बीडी पब्लिक स्कूल की छात्रा को मारी गोली

Shreya Kumari shot Arrah: आरा शहर के पूर्वी नवादा स्थित चूड़ी गली के पास मंगलवार की दोपहर बदमाशों ने स्कूल से घर लौट रही नौवीं की एक छात्रा को गोली मार दी। गोली छात्रा की बायीं कमर के पास लगी है। इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। उसका इलाज शहर के बाबू बाजार स्थित निजी हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। जख्मी छात्रा टाउन थाना क्षेत्र के महादेव मोहल्ला निवासी महेश गुप्ता की 15 वर्षीया पुत्री श्रेया कुमारी है। वह बीडी पब्लिक स्कूल की छात्रा है। पहले से झुंड बनाकर खड़े तीन-चार लड़कों में एक पर छात्रा को पीछे से गोली मारे जाने का आरोप लगाया जा रहा है।

इधर, दिनदहाड़े छात्रा को गोली मारे जाने की घटना से सनसनी मच गयी। सूचना मिलते ही एएसपी चंद्रप्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। आसपास के लोगों और छात्रा की सहेलियों से घटना की जानकारी ली। हालांकि फिलहाल छात्रा को गोली मारे जाने का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी की ओर से बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गयी है।

छात्र की सहेली स्वीटी ने बताया कि बदमाश अक्सर छुट्टी के समय स्कूल के आसपास मंडराते रहते हैं। कमेंट भी करते रहते हैं। बदमाशों की ओर से दो दिन पूर्व में छात्रा को धमकी भी दी गयी थी। मंगलवार की दोपहर स्कूल की छुट्टी होने पर दोनों सहेलियां आपस में बातचीत करती घर जा रही थीं। उस समय स्कूल के समीप तीन-चार की संख्या में लड़के खड़े थे। इनमें से एक बदमाश की ओर से फायरिंग कर दी गयी। इसमें उसकी सहेली श्रेया कुमारी को गोली लग गयी। इसके बाद अन्य सहेली के साथ उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर हालत देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। तब तक छात्रा के परिजन भी पहुंच गये और उसे इलाज के लिए आरा के ही बाबू बाजार स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल ले गये।

इधर, एसपी प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि बीडी पब्लिक स्कूल की छात्रा स्कूल से घर जा रही थी। नवादा चौक के समीप किसी लड़के ने पीछे से कमर के पास गोली मार दी। छात्रा की सहेलियों की ओर से बताया गया है कि शायद उस लड़के से एक दिन पहले छात्रा की बहस भी हुई थी। मामले की छानबीन की जा रही है। बदमाशों की धरपकड़ को एएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन कर दिया गया है। बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

सूचना मिलते ही एएसपी चंद्रप्रकाश पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अपने स्तर से जांच की। हालांकि, छात्रा को गोली मारे जाने का कारण पता नहीं चल पाया है। एसपी की ओर से बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर एएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गयी है। छात्र की सहेली ने बताया कि बदमाश अक्सर छुट्टी के समय स्कूल के आसपास मंडराते रहते हैं। बदमाशों की ओर से दो दिनों पहले में छात्रा को धमकी भी दी गयी थी। मंगलवार की दोपहर छुट्टी होने पर दोनों सहेलियां आपस में बातचीत करती घर जा रही थीं। चार बदमाशों में एक ने फायरिंग कर दी गयी, इसमें उसकी सहेली श्रेया कुमारी को गोली लग गयी।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular