Friday, April 26, 2024
No menu items!
Homeराजनीतउम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद

उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद

Arrah Gadhani and Koilwar: खबरे आपकी

  • 409 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद
  • आरा नगर निगम, गडहनी तथा कोईलवर नगर पंचायत में चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न
  • शहर में चाक-चौबंद रही पुलिस प्रशासनिक व्यवस्था
  • सड़कों पर गश्त लगाती रहु पुलिस की बाइकर्स टीम
  • बुथो के पास हुजूम लगा कर बैठे लोगों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा

खबरे आपकी बिहार/आरा। Ara Gadhani and Koilwar आरा नगर निगम एवं गडहनी तथा कोईलवर नगर पंचायत में बुधवार को चुनाव शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में संपन्न हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई। मतदान के साथ ही आरा नगर निगम, गडहनी एवं कोइलवर नगर पंचायत के 409 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया।

23
23

Arrah, Gadhani and Koilwar: आरा नगर निगम, गडहनी तथा कोइलवर नगर पंचायत में कुल 60.76 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें आरा नगर निगम क्षेत्र में 54.84 प्रतिशत, कोइलवर नगर पंचायत में 64.22 प्रतिशत तथा गडहनी नगर पंचायत में 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ। जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय ने बताया कि आरा में नगर निगम क्षेत्र में 54.84 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 55.22 तथा महिला मतदान का 54.46 रहा।

वही कोइलवर नगर पंचायत में कुल 64.22 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 63.43 तथा महिला मतदान का प्रतिशत 65,.08 रहा, इधर गडहनी नगर पंचायत में कुल 63.23 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें पुरुष मतदान का प्रतिशत 62.31 प्रतिशत तथा महिला मतदान का प्रतिशत 64.26 रहा।

मतदान के कारण कहीं भी ईवीएम में तोड़फोड़, ईवीएम में मतदाताओं द्वारा अवैध मत रिकॉर्ड करने, बूथ कैपचरिंग, हिंसा एवं विधि व्यवस्था का उल्लंघन सहित किसी तरह की घटना कारित नहीं हुई। मतदान को शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी राजकुमार, पुलिस अधीक्षक संजय कुमार सिंह, एडीएम मनोज कुमार झा, जगदीशपुर एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह, मुख्यालय डीएसपी विनोद कुमार सिंह, नगर थाना इंचार्ज संजीव कुमार, नवादा थाना इंचार्ज अविनाश कुमार, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस अफसर गश्त लगाते दिखे।

मतदान को लेकर उत्सव जैसा दिखा माहौल
आरा नगर निगम क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्सव जैसा माहौल दिखा। सुबह 7 बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग पहले मतदान फिर जलपान की बात कह कर मतदान केंद्रों पर पहुंच गए। और कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था देखी गई। महिला पुरुष की अलग-अलग कतारे लगाई गई थी। लोगों ने शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ वातावरण में मतदान किया। सुबह में प्रतिकूल मौसम के कारण मतदाताओं की भीड़ कुछ कम दिखी। हालांकि दोपहर 12 बजे गुलाबी धूप खिली। इसके बाद मतदाताओं की भीड़ उमडने लगी। यह सिलसिला शाम 5 बजे तक चला।

Arrah Gadhani and Koilwar: मतदान के दौरान गड़बड़ी करते 51 गिरफ्तार

32 हजार नगदी बरामद, एक चारपहिया तथा चार बाइक जप्त
आरा नगर निगम क्षेत्र में बुधवार को मतदान के दौरान गड़बड़ी करते 51 लोग गिरफ्तार हुए। इस दौरान 32 हजार नकदी बरामद हुआ। एक चारपहिया तथा चार बाइक जब्त किया गया। नगर थाना पुलिस की टीम ने मतदान में गड़बड़ी करने के दौरान 29 लोगों को गिरफ्तार किया। जिसमें मेयर प्रत्याशी तथा वार्ड पार्षद प्रत्याशी के समर्थक शामिल थे। पुलिस ने 32 हजार नकदी बरामद किया। एक चारपहिया वाहन तथा चार बाइक जप्त किया गया। वही नवादा थाना पुलिस की 22 लोगों को गिरफ्तार किया।

वार्ड संख्या 16 में बूथ पर मतदान कर्मी की तबीयत बिगड़ी
आरा शहर कृषि विज्ञान केंद्र स्काडा वार्ड संख्या- 16 के बूथ नंबर-1 पर बुधवार की सुबह एक मतदान कर्मी की तबीयत बिगड़ गई। उसे इलाज के लिए फौरन अस्पताल भेजा गया। लोगों की माने तो उन्हें हार्ड अटैक आया था। इसके बाद वे गिर पड़े। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

- Advertisment -
Vikas singh
Vikas singh
sambhavna
aman singh

Most Popular

Don`t copy text!