HomeNewsक्राइमबकरी चराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, गोली...

बकरी चराने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग, गोली लगने से एक जख्मी

Khadra village Jagdishpur firing:खबरे आपकी

Bijay singh
  • जगदीशपुर थाने के खदरा गांव की बुधवार की देर शाम की घटना
  • मारपीट में भी दो सगे भाइयों को लगी गंभीर चोट, तीनों का आरा में चल रहा इलाज
  • दोस्त की ओर से झगड़ा का बीच-बचाव करने करने के दौरान मारी गयी गोली
  • घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

खबरे आपकी बिहार/आरा:Khadra village Jagdishpur firing भोजपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खदरा गांव में बुधवार की शाम खेत में बकरी चराने को विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग हुई गयी। उस दौरान गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया, जबकि मारपीट में भी दो सगे भाई चोटिल हो गए। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। घायलों में बिहिया थाना के नौसेटाड़ बसवरिया गांव निवासी अनुज कुमार शर्मा, ललन सिंह के पुत्र मुकेश कुमार और दिनेश यादव शामिल हैं। इनमें अनुज शर्मा को गोली लगी है।

जख्मी अनुज शर्मा ने बताया कि उनके गांव के दिनेश यादव का जगदीशपुर थाना क्षेत्र के खदरा गांव में खेत हैं। उसमें गेहूं की फसल लगी है। खदरा गांव निवासी गौरी यादव की बकरी खेत में लगी गेहूं की फसल खा रही थी। उसे देख दिनेश यादव ने विरोध किया, तो उन लोग के बीच कहासुनी और मारपीट होने लगी।

उस बीच वह भी पहुंच गया और दिनेश यादव के पक्ष में झगड़ा का बीच बचाव करने लगा। उसे लेकर गौरी यादव और उसके पक्ष के लोग उनसे भी भिड़ गए। उसी दौरान गौरी यादव के पक्ष के लोगों की ओर से फायरिंग कर दी गयी। उसमें उसे गोली लग गयी। उसके बाद तीनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर स्थानीय थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचीं और मामले की छानबीन में जुट गई है।

ranjna
Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi

Most Popular