Saturday, February 22, 2025
No menu items!
Homeबिहारआरा भोजपुरगला रेत कर युवक की हत्या सहित दो मामलों में वांटेड दो...

गला रेत कर युवक की हत्या सहित दो मामलों में वांटेड दो आरोपित गिरफ्तार

खबरे आपकी भोजपुर Arrah Nagar police आरा नगर थाने की पुलिस ने गला रेत युवक की हत्या करने सहित दो मामलों में वांछित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपितों में जीतू और प्रीतम उर्फ मन्ना शामिल हैं। दोनों को आरण्य देवी रोड से गिरफ्तार किया गया है। टाउन थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत द्वारा यह जानकारी दी गयी।

पुलिस के अनुसार 22 अप्रैल की रात दो युवकों का गला रेत दिया था। एक का सर भी ईंट से कुंच दिया गया था। उसमें उसकी मौत हो गयी थी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसकी जान बच सकी थी। मृतक भलुहीपुर निवासी गौतम कुमार उर्फ प्रभू था। उसका शव शहर के आरण्य देवी इलाके में एक अर्द्धनिर्मित छत से मिला था।

पढ़ें- चर्चित एक ऐसी अनोखी प्रेम-कथा जिसे लोग सालों तक नही भूल पाएंगे

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

घटनास्थल से शराब की और पानी की बोतलें मिली थी। जबकि जख्मी युवक मीरगंज पानी टंकी निवासी अंशु कुमार है। वह जख्मी हालत में मीरगंज पड़ाव के पास से मिला था। घर से बुला कर ले जाने के बाद उसका गला रेत दिया गया था। मामले को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

Arrah Nagar police arrested two wanted accused in murder case
Arrah Nagar police arrested two wanted accused in murder case

पढ़ें- SP Vinay Tiwari मुंबई बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर चर्चा में आये थे

इस मामले में Arrah Nagar police ने पहले ही राहुल कुमार उर्फ लाठी नामक एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि अन्य फरार चल रहे थे। पुलिस ने फिर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष के अनुसार मन्ना ने ही गौतम का सर ईंट से कुचला था। पूछताछ में उसने यह बात स्वीकार भी की है।

पढ़ें- शिक्षा के जरिए ही जनसंख्या-नियंत्रण संभव,कानून लाकर तो हम बागी तैयार कर बैठेंगे

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular