Homeस्वास्थ्यआरा के 'फिजियोहिल' में निःशुल्क जांच और ईलाज

आरा के ‘फिजियोहिल’ में निःशुल्क जांच और ईलाज

Arrah Physio Hill : फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश द्वारा पहले दिन 45 मरीजों का जांच किया गया तथा उन्हें इलाज हेतु परामर्श दिया गया।

  • हाइलाइट:
  • दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ
  • पहले दिन 45 मरीजों का किया गया निःशुल्क जांच और ईलाज
  • विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर भी मरीजो को दिया जाएगा नि:शुल्क परामर्श

आरा। शहर के विष्णु नगर जेड चौक के समीप ‘फिजियोहिल’ एडवांस फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में रविवार को दो दिवसीय नि:शुल्क फिजियोथेरेपी जांच एवं परामर्श शिविर का शुभारंभ हुआ। फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. दिव्य प्रकाश ने 45 मरीजों का जांच किया गया तथा उन्हें इलाज हेतु परामर्श दिया गया।

उन्होंने ने बताया कि आज ज्यादातर कमर दर्द, कूल्हे में दर्द, गर्दन दर्द, कंधे का दर्द, एड़ी में सूजन व दर्द, शरीर में लकवा, घुटने का दर्द, मांसपेशियों में चोट, फ्रैक्चर व सर्जरी के बाद अकड़न से संबंधित मरीज आए। जिनकी जांच कर इलाज हेतु परामर्श दिया गया।

Arrah Physio Hill – 8 सितंबर (सोमवार) को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर …

डॉ. दिव्य प्रकाश ने बताया कि 8 सितंबर (सोमवार) को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर भी मरीजों का निःशुल्क जांच व इलाज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिविर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगा। जिसमें मरीज निःशुल्क परामर्श ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने पर इलाज में विशेष लाभ दिया जाएगा।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular