Tuesday, December 16, 2025
No menu items!
Homeप्रेम कहानीमैं तुम्हें इतना चाहता और प्यार करता हूॅं……

मैं तुम्हें इतना चाहता और प्यार करता हूॅं……

Big News Ara: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइट मोहल्ला स्थित लॉज में रविवार की दोपहर पंखे से लटका स्नातक के छात्र का शव बरामद हुआ।

  • हाइलाइट: Big News Ara
    • पंखे से लटका मिला सनातक के छात्र का शव, सनसनी
    • प्रेम-प्रसंग में खुदकुशी करने की हो रही चर्चा
    • खुदकुशी से पहले मृतक द्वारा बनाया गया वीडियो वायरल
    • पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम
    • शहर के अनाइठ मोहल्ला स्थित लॉज में रविवार की दोपहर घटी घटना

आरा। शहर के नवादा थाना क्षेत्र के अनाइट मोहल्ला स्थित लॉज में रविवार की दोपहर पंखे से लटका स्नातक के छात्र का शव बरामद हुआ। उसका शव लॉज के रूम नंबर-14 से बरामद किया गया। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के अचरज लाल के टोला निवासी केशव पाल का 25 वर्षीय पुत्र राकेश उर्फ भोला सिंह है। वह विगत छह महीने से लॉज लेकर स्नातक पार्ट-टू की पढ़ाई के साथ प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करता था।

उधर, सूचना प्रकार सदर एसडीपीओ वन राज कुमार साह एवं नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद बंद कमरे के दरवाजा का तोड़ उसके शव को नीचे उतरा। इसके पश्चात पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया गया।

खुदकुशी से पहले रोते हुए छात्र की वीडियो वायरल
वही मृतक छात्र राकेश द्वारा गले में गमछा बांध पंखे से लटकने के पहले रोते हुए अपना वीडियो भी बनाया गया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि वीडियो में उसके द्वारा कुछ कहा नहीं गया है। सिर्फ वह वीडियो में लगातार रोता हुआ नजर आ रहा है।

चाचा बोले: छह वर्षों से आरा में रहकर करता था पढाई
इधर, मृतक के चाचा अशोक पाल ने बताया कि वह आरा में करीब छह वर्ष से रहकर पढ़ाई करता है। उस लॉज में वह तीन महीने से रह रहा था। उन्होंने बताया कि उसके पिता पिकअप चालक है। फिलवक्त धनबाद में है। उनके द्वारा और उसके भाई के द्वारा फोन कर इस घटना की जानकारी उन्हें दी गई। सूचना पाकर जब वे लोग वहां पहुंचे, तो पुलिस वहां पहले से मौजूद थी और वह गले में गमछा बांध पंखे से लटक रहा था। उन्होंने बताया कि उसके पॉकेट से एक सुसाइड नोट्स पाया गया है। सुसाइड नोट्स एक लड़की के नाम से लिखा गया है कि तुम मुझे बीस दिन से टॉर्चर कर रही हो। इसी कारण मुझे ऐसा करना पड़ रहा है। इसके अलावे उसके पर्स से उक्त लड़की का फोटो भी मिला है। हालांकि उस लड़की से उसका कितने दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इसकी जानकारी उन्हें और उसके परिवार वाले को नहीं है।

थानाध्यक्ष बोले: मृतक के रुम में मिला सुसाइट नोट
वही नवादा थानाध्यक्ष बिपिन बिहारी ने बताया कि मृतक के रूम से मिले सुसाइड नोट में उसके द्वारा लिखा गया है कि मैं तुम्हें इतना चाहता हूॅं और इतना प्यार करता हूॅं। फिर भी तुम मुझसे इस तरीके से बात करती हो, ठीक से बात नहीं करती हो। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

मृतक छात्र के घर में मचा कोहराम
अचरज लाल के टोला निवासी 25 वर्षीय छात्र राकेश उर्फ भोला सिंह की मौत के उसके घर में हाहाकार मच गया। बताया जाता है कि मृतक अपने तीन बहन व दो भाई में छोटा था। उसके परिवार में तीन बहन आरती, गुड़िया, कंचन एवं एक भाई राहुल पाल है। उसकी मां निर्मला देवी की मौत वर्ष 2016 में बीमारी के कारण हो गई थी।

News
News
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
pintu Bhaiya
Khabre Apki Play
Khabre Apki Play

Most Popular