Dr. Ranjana Barsha : आरा शहर के करमन टोला रोड स्थित विश्वराज हॉस्पिटल में स्किन, हेयर लेजर एवं डेंटल का जांच करने वाले मरीज का ओपीडी शुल्क नहीं लगेगा।
- हाइलाइट: Dr. Ranjana Barsha
- शहर के करमन टोला रोड स्थित विश्वराज हॉस्पिटल में दी जा रही विशेष सुविधा
- कॉस्मेटिक व डेंटल सर्जन डॉ. रंजना बर्षा ने दी जानकारी
आरा। आयुष्मान कार्ड वाले स्किन, हेयर लेजर एवं डेंटल के मरीजों के लिए खुशखबरी है। शहर के करमन टोला रोड स्थित विश्वराज हॉस्पिटल में स्किन, हेयर लेजर एवं डेंटल का जांच करने वाले मरीज का ओपीडी शुल्क नहीं लगेगा। इसकी जानकारी देते हुए कॉस्मेटिक व डेंटल सर्जन डॉ. रंजना वर्षा ने बताया कि जो भी व्यक्ति आयुष्मान कार्ड धारी है। उनके स्किन, हेयर लेजर एवं डेंटल का ओपीडी में नि:शुल्क जांच होगा। ऐसी सुविधा प्रतिदिन दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि चेहरे पर झाइयां, बालों का झड़ना, बालों का समय से पहले सफेद होना, मुहासा, किसी भी प्रकार का दाग-धब्बा, शुष्क त्वचा, खुजली, दाना, आंखों के आसपास काले घेरे, तिल मस्सा हटाना, दांतों की सफाई, बिना दर्द के दांतों का निकलना, फिक्स दांत लगाना आदि से संबंधित मरीजों का निःशुल्क जांच किया जाएगा तथा उन्हें इलाज हेतु उचित परामर्श दिया जाएगा।


