HomeNewsसवारियो से भरी ऑटो पलटी, साले की मौत, जीजा जख्मी

सवारियो से भरी ऑटो पलटी, साले की मौत, जीजा जख्मी

Jamuwa Tad जख्मी हरेंद्र पाल का स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा: भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के जमुवां ताड़ Jamuwa Tad गांव के समीप रविवार की देर शाम सवारियो से भरी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में साले की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जीजा जख्मी हो गया। घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जख्मी को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

चौरी थाना क्षेत्र के जमुवां ताड़ गांव के समीप रविवार की देर शाम घटी घटना

जानकारी के अनुसार मृतक चौरी थाना क्षेत्र के धनछुहां गांव निवासी केश्वर भगत का 34 वर्षीय पुत्र नरेंद्र पाल है। वही जख्मी मृतक का जीजा चौरी थाना क्षेत्र के अटपा गांव निवासी हरेंद्र पाल है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वह रविवार की शाम अपने जीजा हरेंद्र पाल के साथ ऑटो पर सवार होकर खैरा बाजार गया था। जब वे दोनों ऑटो से देर शाम वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच जमुवां ताड़ Jamuwa Tad के समीप ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में नगेंद्र पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसका जीजा हरेंद्र पाल जख्मी हो गया।

बताया जाता है कि मृतक के परिवार में पत्नी पुष्पा देवी, एक पुत्र एवं एक पुत्री है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक की पत्नी पुष्पा देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular