HomeNewsमहादेवपुर में संदेहास्पद स्थिति में बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत

महादेवपुर में संदेहास्पद स्थिति में बुजुर्ग की रहस्यमयी मौत

Mysterious death in Mahadevpur-दोपहर खाना खाकर सोए थे 75 वर्षीय बुजुर्ग

खबरे आपकी बिहार/आरा: Mysterious death in Mahadevpur भोजपुर के तरारी थाना क्षेत्र के महादेवपुर गांव में रविवार की दोपहर संदेहास्पद स्थिति में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

जानकारी के अनुसार मृतक बुजुर्ग महादेवपुर गांव निवासी स्व.बालदेव चौबे के 75 वर्षीय पुत्र श्याम बिहारी चौबे उर्फ बच्चा चौबे है। इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि वे रविवार की दोपहर खाना खाकर सोए थे। घंटो बीत जाने के बाद परिजन उन्हें उठाने गए, तो वे मृत अवस्था में पड़े मिले।

Mysterious death in Mahadevpur

दूसरी ओर पुलिस द्वारा बनाये गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार बुजुर्ग की मौत अधिक वृद्ध होने एवं बीमारी के कारण होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। मृतक के परिवार में पत्नी एवं सिर्फ एक पुत्र है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया।

पढ़े :- चिकेन बनी फांसः गले में हड्डी अटकने से गयी युवक की जान

पढ़े :- लाइनर गिरफ्तार : एसपी बोले: हत्या के पीछे जेल में बंद रंजीत चौधरी की साजिश

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular