Homeबिहारआराकुदरत का कर‍िश्मा: महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

कुदरत का कर‍िश्मा: महिला ने एक साथ चार बच्चों को दिया जन्म

Babu Bazar Ara Hospital: आरा में गर्भवती महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। एक साथ चार लड़के के जन्म के बाद परिवार में ख़ुशी की लहर है। कोई इसे कुदरत का कर‍िश्मा बता रहा तो कोई इसे भगवान का आशीर्वाद। आरा शहर के बाबूबाजार स्थित एक निजी अस्पताल में महिला ने एक साथ चार बेटे को जन्म दिया। हालांकि चारों बच्चे सर्जरी से हुए हैं। महिला बक्सर जिले के नैनी जोर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनी जोर निवासी भरत यादव (35) की पत्नी ज्ञानति देवी (32) है।

शादी के चार साल बाद हुई थी बेटी व एक बेटे का नाम हरी ओम

बच्चों के पिता भरत यादव ने बताया कि मेरी शादी ज्ञानती देवी से 2013 में हुई थी। शादी के चार साल के बाद मुझे एक बेटी (चांदनी) हुई। चांदनी के होने के ढाई साल बाद मुझे एक लड़का भी हुआ, जिसका नाम हरी ओम है। अब मेरी पत्नी को एक साथ चार बेटे हुए हैं। मैं बहुत खुश हूं।

मैं और मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है

भरत यादव ने कहा कि मुझे चार बेटे हुए हैं। इससे मैं बहुत खुश हूं। मैं सभी बच्चों को पढ़ाना लिखाना चाहता हूं। मैं और मेरा पूरा परिवार बहुत खुश है। वहीं उन्होंने बताया कि शनिवार को मेरी पत्नी को प्रसव पीड़ा उठी थी, जिसके बाद हमलोग आरा शहर के बाबूबाजार में एक निजी अस्पताल में पहुंचे, जहां मेरी पत्नी को ऑपरेशन किया गया। इसके बाद शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उसने चार बच्चों को जन्म हुआ।

Babu Bazar Ara Hospital: डॉक्टर ने कहा महिला की कंडीशन ठीक नहीं होने की वजह से हुआ ऑपरेशन

फिलहाल चारों बच्चे और मां को अस्पताल के मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र स्थित चिकित्सा ईकाई में एडमिट किया गया है। डॉक्टर गुंजन सिंह ने बताया कि महिला को जॉन्डिस था। इसके बाद महिला की कंडीशन उतनी ठीक नहीं थी । उसका ऑपरेशन हुआ और उसे चार बच्चे हुए। हमारे लिए सबसे अच्छी बात यह थी कि सभी बच्चों ने जल्द ही रिस्पॉन्स किया। अभी महिला का इलाज जारी है।

क्यों होता है ऐसा ? डॉक्टर गुंजन सिंह ने कहा

एक साथ चार बच्चों के जन्म पर डॉक्टर गुंजन सिंह ने कहा कि जब स्पर्म फर्टिलाइजड एग तक पहुंचता है तो गर्भधारण की प्रक्रिया शुरु होती है। फर्टिलाइजेशन के समय गर्भाशय में अलग-अलग तीन अंडे मौजूद हो या फिर फर्टिलाइजड एग भ्रूण में बट जाए तो महिला तीन बच्चे को जन्म दे सकती है। वहीं गर्भाशय में अलग-अलग चार अंडे मौजूद हो या फिर फर्टिलाइजड एग चार भ्रूण में बट जाए तो चार बच्चों का जन्म होता है।

Khabre Apki
Khabre Apki
Khabre Apki covers all Breaking News in Hindi
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular