HomeNewsआरा में समोसा खरीदने जा रहे बालक को कार ने रौंदा

आरा में समोसा खरीदने जा रहे बालक को कार ने रौंदा

Badki Singahi – टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में घटी घटना

इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

Badki Singahi आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव में मंगलवार की शाम बेलगाम कार ने एक बालक को रौंद दिया। इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी का आलम रहा। जानकारी के अनुसार मृत बालक बड़हरा थाना क्षेत्र के करजा भुसौला गांव निवासी भगवान पंडित का 7 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार है।

इधर, मृतक के परिजनों ने बताया कि मृत बालक अपने पिता और मां के साथ अपनी बुआ के घर टाउन थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव घूमने आया था। आज शाम जब वह समोसा खरीदने के लिए सड़क पर जा रहा था। उसी दौरान बेलगाम कार ने उसे रौंद दिया। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बावजूद इसके परिजन से सदर अस्पताल ले आये। जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ.शैलेंद्र कुमार ने देखकर उसे मृत घोषित कर दिया

Chhath Puja in England – लंदन में बिहिया की प्रियंका लगातार आठ साल से करती आ रही छठ

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular