HomeNewsदो दिन से लापता युवक का बधार से शव बरामद, सनसनी

दो दिन से लापता युवक का बधार से शव बरामद, सनसनी

Baligao – हत्या कर शव को फेंके जाने की जताई जा रही आशंका

आयर थाना क्षेत्र के बलिगांव गांव के उतर ललित बथान गांव के समीप बधार से मिला शव

खबरे आपकी आरा। भोजपुर के आयर थाना क्षेत्र Baligao के उतर ललिता बथान गांव के बधार से दो दिन से लापता एक युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मृतक बलिगांव गांव निवासी रमेश सिंह का 25 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार सिंह है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह सोमवार के दिन से ही लापता था। जिसके बाद परिजनों ने काफी खोजबीन की थी लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया था। अगले दिन परिजनों ने लिखित आवेदन भी स्थानीय थाना को दी थी। जिसके बाद स्थानीय थाना के द्वारा खोजबीन के दौरान दो संदिग्ध लोगों को भी गिरफ्तार किया था, जिसके बाद उनसे पूछताछ भी की गई थी। इसके कुछ पता नहीं चल पाया था।

घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

आज सुबह युवक का शव बलिगांव गांव के उत्तर ललित बथान गांव के बधार से मिला, जिसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी। दूसरी ओर मृतक के परिजन उसकी हत्या कर शव को फेंके जाने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि पुलिस अपने स्तर से इस मामले की छानबीन कर रही है। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

deadly bridge in Bihiya – अंग्रेजों के जमाने का गारा-चूना से बना पुराने पुल के पायों पर

भोजपुर से बड़ी खबर: तरारी के पूर्व विधायक से मांगी 50 लाख की रंगदारी

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular