Liquor and dance party: गिरफ्तार बदमाशों में टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा वार्ड नंबर-3 निवासी रामबाबू रजक का पुत्र मंजीत कुमार, उसी मोहल्ले के चंदेश्वर प्रसाद का पुत्र आकाश कुमार, सलाउद्दीन खान का पुत्र नसरुद्दीन खान, जाकिर हुसैन का पुत्र ताहा अजीज एवं जाफिरुल हक का पुत्र नदिरूल हक शामिल है।
- हाइलाइट: Liquor and dance party
- 1 देशी पिस्टल, 5 कारतूस, 1 खोखा एवं 750 एमएल विदेशी शराब बरामद
आरा। शादी-विवाह एवं अन्य पार्टियों में शराब का सेवन कर तमंचे पर डिस्को करने का सिलसिला भोजपुर में थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन जिले में कहीं ना कहीं ऐसी घटनाएं घटित हो रही है। ताजा मामला शहर के टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा मोहल्ले की है। जहां बुधवार की देर रात घर बंद कर अंदर शराब व डांस पार्टी करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
इस दौरान वहां से 1 देशी पिस्टल, 1 खोखा , 5 कारतूस एवं 750 एमएल विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाशों में टाउन थाना क्षेत्र के बरहबतरा वार्ड नंबर-3 निवासी रामबाबू रजक का पुत्र मंजीत कुमार, उसी मोहल्ले के चंदेश्वर प्रसाद का पुत्र आकाश कुमार, सलाउद्दीन खान का पुत्र नसरुद्दीन खान, जाकिर हुसैन का पुत्र ताहा अजीज एवं जाफिरुल हक का पुत्र नदिरूल हक शामिल है। इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज द्वारा प्रेस बयान जारी कर दी गई।
Liquor and dance party : आर्म्स एक्ट एवं बिहार मधनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज
उन्होंने बताया कि टाउन थाना पुलिस को बुधवार की देर रात गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी की बरहबतरा मोहल्ले में स्थित एक घर में कुछ लोग डांसर बुलाकर शराब व डांस पार्टी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन उपरांत टाउन थानाध्यक्ष देवराज राय के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई। इस दौरान उनके पास से 1 देशी पिस्टल, 1 खोखा , 5 कारतूस एवं 750 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इसके पश्चात पुलिस के बयान पर टाउन थाने में पुलिस ने उक्त पांचों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट एवं बिहार मधनिषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।




