Bawanveer Yadav के पिता ने थाने में दी तहरीर, छह लोगों को किया आरोपित
हत्या का केस सुलह करने के लिये वारदात को अंजाम देने का लगाया गया आरोप
आरा धनुपरा में चिमनी मैनेजर की हत्या के प्रतिशोध में रविवार की सुबह इब्राहिमनगर के एक युवक Bawanveer Yadav को पकड़ को गोली मार दी गयी। इससे पहले उसे ईंट से भी कूंचने की भी बात कही जा रही है। इसमें वह गंभीर रूप जख्मी हो गया है। इसे लेकर जख्मी युवक बावनवीर यादव के पिता जयमंगल यादव द्वारा टाउन थाने में एक तहरीर दी गयी है। उसमें इब्राहिमनगर के ही छह लोगों को आरोपित किया गया है। इसमें रमेश महतो, उमेश महतो, भूखन महतो उर्फ प्रशांत महतो, उज्जवल महतो, रोहित महतो और अंजय महतो शामिल हैं।
Bawanveer Yadav-2018 बावनवीर यादव के भाई की गोली मार की गयी थी हत्या
आवेदन में पूर्व के विवाद और हत्या का केस सुलह करने के लिये मघटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। कहा गया है कि रविवार की सुबह करीब छह बजे वह अपने बेटे और भतीजे के साथ बेटी की विदाई करने जमीरा-धरहरा रोड पर गये थे। सभी अपनी मेडिकल शॉप के पास थे। तभी सभी आरोपित मारो-मारो का शोर मचाते आ धमके। इस दौरान फायरिंग भी की जा रही थी। इस बीच सभी ने उनके बेटे बावनवीर को पकड़ लिया और ईंट से मारते हुये खींचकर लेते गये। बाद में बावनवीर के सिर में गोली मार दी गयी। उसके बाद गोली और ईंट चलाते भाग गये। बाद में उसे इलाज के लिये पटना ले जाया गया।
पढ़े : स्वर्ण पदक से सम्मानित कथक गुरु देश के राष्ट्रपति व् प्रधानमत्री के समक्ष कर चुके हैं कथक प्रस्तुत
आवेदन में कहा गया है कि करीब दो साल पहले भी उनके बेटे श्यायबाबू यादव की गोली मार कर हत्या दी गयी थी। उसमें रमेश महतो सहित अन्य आरोपित हैं। केस कोर्ट में चल रहा है। रमेश महतो द्वारा केस सुलह करने का दबाव दिया जा रहा था। उसी को लेकर घटना की गयी है। इधर, पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

