Tuesday, May 20, 2025
No menu items!
HomeNewsबिहारबिहार चुनाव से पहले भोजपुर डीडीसी सहित 36 अधिकारियों का तबादला

बिहार चुनाव से पहले भोजपुर डीडीसी सहित 36 अधिकारियों का तबादला

बिहार सरकार, सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग, आरक्षी शाखा ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा , भारतीय पुलिस सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है

Before Bihar elections: नीतीश सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला किया है, जिसमें एसडीओ, एसडीएम और कई डीडीसी शामिल हैं

  • हाइलाइट्स:
    • डॉ. अनुपमा सिंह की जगह अब गुंजन सिंह बनी भोजपुर की नई डीडीसी
    • बिहार में 6 आईपीएस समेत बड़े पैमाने पर अधिकारियों का किया तबादला

बिहार सरकार, सामान्य प्रशासन विभाग और गृह विभाग, आरक्षी शाखा ने बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा , भारतीय पुलिस सेवा और बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया है. बिहार विधानसभा चुनाव इसी वर्ष अक्टूबर-नवंबर में संभावित है. इसको लेकर जहां राजनीतिक स्तर पर गहमागहमी है, वहीं बिहार में प्रशासनिक स्तर पर भी काफी हलचल है. चुनावी वर्ष में एक बार फिर बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किये हैं. नीतीश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा और प्रशासनिक सेवा के 36 अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इसके तहत 6 आईपीएस, 36 एसडीओ, एसडीएम और कई डीडीसी का तबादला किया है. जबकि कई सीनियर डिप्टी कलक्टर को एसडीएम के पद पर पदस्थापित किया है.बता दें कि विधानसभा चुनाव में एसडीएम ही विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पदाधिकारी होते हैं. आइये इसकी लिस्ट आगे देखते हैं.

राज्य सरकार ने 6 आईपीएस का तबादला किया: राजीव रंजन को पुलिस अधीक्षक राज अपराध ब्यूरो भेजा गया. राकेश कुमार सिन्हा को पुलिस अधीक्षक निगरानी भेजा गया. पंकज कुमार को पुलिस अधीक्षक आर्थिक अपराध भेजा गया. अनंत कुमार राय को सहायक पुलिस महानिरीक्षक यातायात भेजा गया. मनीष कुमार सिन्हा को कमांडेंट विशेष सुरक्षा बल भेजा गया. श्री राजेश कुमार को कमांडेंट बिहार सशस्त्र पुलिस 16 भेजा गया.

Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
Mathematics Coching shahpur
Bharat sir
previous arrow
next arrow

बिहार में एसडीओ का तबादला– अविनाश कुमार बने बक्सर सदर एसडीम. केशव आनंद बने नीमचक बथानी एसडीएम. स्वतंत्र कुमार सुमन बने रजौली एसडीएम. अनिल कुमार बने गोपालगंज सदर एसडीएम. विकास कुमार बने बेतिया सदर एसडीएम. चंदन कुमार झा बने मधुबनी सदर एसडीएम. अनीश कुमार बने फुलपरास एसडीएम. किशन कुमार बने दलसिंहसराय एसडीएम. श्रेयांश तिवारी बने एसडीएम सदर सहरसा. आलोक राय बने सिमरी बख्तियारपुर एसडीएम. धीरज कुमार सिन्हा बने निर्मली सुपौल एसडीम. अभिषेक रंजन बने बायसी एसडीएम. अनुपम बने धमदाहा एसडीएम. त्रिलोकी नाथ सिंह बने मनिहारी कटिहार एसडीएम. विकास कुमार बने भागलपुर सदर एसडीएम. सौरभ कुमार बने जमुई एसडीएम. धनंजय कुमार बने खगड़िया सदर एसडीएम. सुश्री तरणिजा बनी बलिया एसडीएम. पंकज कुमार घोष बने उदाकिशुनगंज एसडीएम. प्रभाकर कुमार बने लखीसराय एसडीएम. प्रभात कुमार बने बिक्रमगंज रोहतास एसडीएम. चंदन कुमार बने बाढ़ एसडीएम. अमित कुमार पटेल बने हिलसा नालंदा एसडीएम. नितेश निलेश कुमार बने डेहरी ऑन सोन एसडीएम. मनीष कुमार बने शेरघाटी एसडीएम. मनीष कुमार बने रक्सौल एसडीएम. संदीप कुमार बने रोसडा समस्तीपुर एसडीएम. रंजीत कुमार रंजन बने फारबिसगंज एसडीएम. प्रमोद कुमार बने बनमखी एसडीएम. सारंग पानी पांडे बने बेनीपट्टी एसडीएम. राजकुमार बने बांका एसडीएम. अभिषेक कुमार बने त्रिवेणीगंज सुपौल एसडीएम. कुमार अभिषेक बने मुंगेर सदर एसडीएम. गौरव कुमार बने पुपरी सीतामढ़ी एसडीएम. अभिषेक कुमार बने मसौढ़ी एसडीएम.

डॉ० प्रीति, भा.प्र.से. उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, जहानाबाद के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
अनुपमा सिंह, भा.प्र.से. (2020), उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, भोजपुर, आरा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
श्रीमती गुंजन सिंह, भा.प्र.से. (2020), विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, भोजपुर, आरा के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
श्री शुभम कुमार.भा.प्र.से. (2021). अनुमंडल पदाधिकारी, बाढ़, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, भागलपुर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
सुश्री शैलजा पाण्डेय, भा.प्र.से. (2021), अनुमंडल पदाधिकारी, फारबिसगंज, अररिया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, समस्तीपुर के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
सुश्री शिवाक्षी दीक्षित, भा.प्र.से. (2021), अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, पूर्वी चम्पारण को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, मुंगेर नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
श्री सूर्य प्रताप सिंह. भा.प्र.से. (2021), अनुमंडल पदाधिकारी, डेहरी ऑन सोन, रोहतास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, कैमूर (भभुआ) के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
श्री प्रवीण कुमार, भा.प्र.से (2021). अनुमंडल पदाधिकारी, हिलसा, नालन्दा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, बेगूसराय के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
श्री आकाश चौधरी, भा.प्र.से. (2021). अनुमंडल पदाधिकारी, रोसड़ा, समस्तीपुर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, बक्सर के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
सुश्री सारा अशरफ, भा.प्र.से. (2021). अनुमंडल पदाधिकारी, शेरघाटी, गया को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, सुपौल के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
अनिल बसाक, भा.प्र.से. (2021). अनुमंडल पदाधिकारी, विक्रमगंज, रोहतास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद्, मधेपुरा के पद पर पदस्थापित किया जाता है.
लक्ष्मण तिवारी, भा.प्र.से. (2021), अनुमंडल पदाधिकारी, छपरा सदर (सारण) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक नगर आयुक्त, बेतिया नगर निगम के पद पर पदस्थापित किया जाता है.

- Advertisment -
Bharat Lal
Bharat Lal

Most Popular