Sunday, February 23, 2025
No menu items!
Homeअन्यचर्चित खबरदेर रात भोजपुर एसपी ने की छानबीन, चुनावी रंजिश में हत्या का...

देर रात भोजपुर एसपी ने की छानबीन, चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप

Belaur BDC Deepak murder:शुक्रवार की रात बेलाउर गांव में पंच सदस्य दीपक कुमार गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी और ट्रेनी डीएसपी सह उदवंतनगर थानाध्यक्ष काजल जायसवाल पहुंच गये थे। इसके बाद देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया

  • परिजनों ने कहा साजिश के तहत बूटन चौधरी और स्थानीय मुखिया के इशारे पर हत्या
  • पंस सदस्य दीपक कुमार गुप्ता की पत्नी और बेटे की ओर से लगाया जा रहा यह आरोप

Bihar/Ara: भोजपुर के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव निवासी पंचायत समिति सदस्य दीपक कुमार गुप्ता को पार्टी के नाम पर बुलाने के बाद हत्या की गयी है। पार्टी में खाने-पीने के दौरान उनको ताबड़तोड़ पांच गोलियां मारी गयी हैं। उन्हीं के पैसे से पार्टी में शराब मंगायी गयी और पीने के बाद उन्हीं को गोलियों से भून डाला गया। गांव के ही ऋषि चौधरी और सुमन सहित तीन-चार लड़कों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। 40 वर्षीय पंसस दीपक कुमार गुप्ता बेलाउर गांव निवासी नंदकुमार साह उर्फ ढोढा के पुत्र थे। उनके परिजनों का कहना है कि चुनावी रंजिश में बूटन चौधरी और स्थानीय मुखिया इशारे पर एक साजिश के तहत घटना को अंजाम दिया गया है। पंस सदस्य दीपक कुमार गुप्ता की पत्नी और बेटे की ओर से यह आरोप लगाया जा रहा है।

इधर, पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुट गयी है। इसे लेकर एसपी की ओर से एएसपी चंद्रप्रकाश के नेतृत्व में टीम गठित कर दी गयी है। वहीं एफएसएल और डीआईयू की टीम भी अपने स्तर से तफ्तीश कर रही है। हत्या के बाद देर रात एसपी की ओर से घटनास्थल पर जाकर छानबीन की गयी थी। उन्होंने पंसस के परिजनों से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। घटनास्थल का भी जायजा लिया।

Pintu bhaiya
Pintu bhaiya

Belaur BDC Deepak murder: बता दें कि शुक्रवार की रात बेलाउर गांव में पंच सदस्य दीपक कुमार गुप्ता की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। हत्या की सूचना मिलते ही एएसपी और ट्रेनी डीएसपी सह उदवंतनगर थानाध्यक्ष काजल जायसवाल पहुंच गये थे। इसके बाद देर रात शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल और बिंदु पर छानबीन की जा रही है। कुछ महत्वपूर्ण क्लू भी मिले हैं। वैज्ञानिक तरीके से भी जांच की जा रही है। इसके लिए एफएसएल की टीम बुलायी गयी थी। डीआईयू की भी मदद ली जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है। आपराधियों की गिरफ्तारी और कारणों का खुलासा करने के लिए एक टीम गठित कर दी गयी है। टीम अपना काम कर रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular