HomeNewsमहिला से 50 हजार छीनकर भागा बाइक सवार उचक्का

महिला से 50 हजार छीनकर भागा बाइक सवार उचक्का

बिहिया थाना क्षेत्र के (BELVANIA) डुमरिया गांव के समीप घटी घटना

आरा/बिहिया : बेलवनिया (BELVANIA) एसबीआई बैंक से पैसा निकाल कर घर जा रही एक महिला से एक बाइक सवार दो उचक्का ने 50 हजार रुपया छीन कर भाग निकला। घटना मंगलवार को बिहिया थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के समीप घटी। मामले को लेकर पीड़िता डुमरिया निवासी आनन्द चौधरी की पत्नी गीता देवी ने बिहिया थाने में अज्ञात बाईक सवारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है।

jay kumar

लसाडी गांव में शहीदों के शहादत दिवस पर आयोजित समारोह में वीर सपूतों को याद किया गया

बताया जाता है कि महिला बिहिया थाना के बेलवनिया (BELVANIA) स्थित एसबीआई शाखा से 50 हजार रूपये निकालकर बस से अपने गांव डुमरिया के पास उतरी। जैसे ही महिला अपने गांव के रास्ते पर बढ़ी कि इसी दौरान बाईक सवार दो युवक पीछे से आकर महिला के हाथ से पैसे से भरा बैग छिन लिया। महिला कुछ समझ पाती कि बाइक सवार युवक भाग निकले। अनुमान है कि उचक्के बैंक से महिला के पीछे लगे थे। पुलिस बैंक के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उचक्कों की पहचान में जुटी हुई है।

शाहपुर में कॉलेज से पढ़ाई कर लौट रही छात्रा पर गिरा ठनका घटनास्थल पर ही मौत

आरा पूर्वी गुमटी (Ara Eastern Gumti) पार करना वाहनों के लिये काफी मुश्किल होगा

Bijay singh

Most Popular