HomeNewsहादसे में नीतीश कुमार समेत दो जख्मी, एक रेफर

हादसे में नीतीश कुमार समेत दो जख्मी, एक रेफर

Bhadwar accident-दूसरे घायल का अस्पताल में कराया जा रहा इलाज

खबरे आपकी बिहार/आरा:- Bhadwar accident भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव के समीप शनिवार की सुबह सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्त जख्मी हो गए। दोनो को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद एक की हालत को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार जख्मियों में चांदी थाना क्षेत्र के भदवर गांव निवासी नीतीश कुमार एवं उसका दोस्त को कोईलवर क्षेत्र के कायमनगर निवासी नीरज चौधरी है।इधर, जख्मी नीरज चौधरी ने बताया कि दोनों आज सुबह भदवर गांव से बाइक द्वारा कायमनगर आ रहे थे। इसी बीच भदवर गांव के समीप ही विपरीत दिशा से एक साइकिल सवार युवक आ गया, जिसे बचाने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे दोनों बाइक से गिर पड़े और जख्मी हो गए। इसके बाद दोनों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद नीतीश कुमार को चिंताजनक देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया।

Bhadwar accident

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular