HomeNewsगली निर्माण के विवाद में रिटायर एयरफोर्स कर्मी की पीट-पीटकर हत्या

गली निर्माण के विवाद में रिटायर एयरफोर्स कर्मी की पीट-पीटकर हत्या

Dhandauli Charpokhari-चरपोखरी थाना क्षेत्र के धंधौली गांव में शुक्रवार की शाम घटी घटना

खबरे आपकी बिहार/आरा:- भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के धंधौली गांव (Dhandauli Charpokhari) में शुक्रवार की शाम गली निर्माण के विवाद में एक रिटायर एयरफोर्स कर्मी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।.घटना को लेकर गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया।

jay kumar

जानकारी के अनुसार मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र के धंधौली गांव निवासी स्व.ठेगु सिंह का 40 वर्षीय पुत्र विश्वनाथ सिंह है। वे एयरफोर्स के रिटायर कर्मी थे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि विश्वनाथ सिंह गांव में गली निर्माण का कार्य चल रहा था। शुक्रवार की शाम गली निर्माण कार्य के दौरान उसके घर के दीवार से सटाकर पीसीसी ढलाई की जा रही थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी।

इलाज के लिए सदर अस्पताल लाने के दौरान तोड़ा दम

पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

कहासुनी में देखते ही देखते बात बहुत बढ़ गई थी। जिसके बाद एक पक्ष द्वारा ऊनकी जमकर पिटाई कर दी गई। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उन्हें इलाज के लिए चरपोखरी से आरा सदर अस्पताल लाया जा रहा था। तभी उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस गांव ले गए। इसके बाद उन्होंने सूचना थाना को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। घटना के बाद मृतक के घर Dhandauli Charpokhari में कोहराम मच गया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

Dhandauli Charpokhari-Murder

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

पढ़े :- बूटन व रंजीत की रंजिश में गिर चुकी हैं दर्जन भर लाशें

Bijay singh
MD WASIM
MD WASIM
Journalist

Most Popular