HomeNewsअज्ञात अधेड़ महिला का सडा-गला शव बरामद, सनसनी

अज्ञात अधेड़ महिला का सडा-गला शव बरामद, सनसनी

Woman Body in Berath – पुलिस ने शव का सदर अस्पताल में कराया पोस्टमार्टम

चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ में बनास नदी के समीप खेत से बरामद हुआ शव

खबरे आपकी बिहार/आरा:- Woman Body in Berath भोजपुर के चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव में शनिवार की सुबह बनास नदी के समीप खेत से एक अज्ञात अधेड़ महिला का सडा-गला शव बरामद हुआ है। शव के मिलने से गांव एवं आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पाकर स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया। इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

दूसरी ओर पुलिस द्वारा बनाए गए मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट के अनुसार मृतका की मौत नदी में डूबने, मृत्यु के तत्पश्चात बहकर नदी के किनारे लगने एवं जंगली जानवर द्वारा नोच कर खाने के कारण मृत्यु होना प्रतीत होता है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई।

पढ़े :- सीरियल किलर के नाम से चर्चित है पवन,दर्ज है दो दर्जन अपराधिक मामले

MD WASIM
MD WASIM
Journalist
- Advertisment -
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़
खबरे आपकी : Latest News in Hindi, Breaking News, हिंदी न्यूज़

Most Popular