Sunday, February 23, 2025
No menu items!
HomeNewsCrimeघरेलू विवाद में भैंसूर ने भवह पर फेंका तेजाब

घरेलू विवाद में भैंसूर ने भवह पर फेंका तेजाब

घरेलू विवाद को लेकर भैंसुर ने भावह पर फेंका तेजाब
झुलसी महिला इलाज के लिए सदर अस्पताल से पटना रेफर
टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले में बुधवार की सुबह घटी घटना
आरा। शहर के टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ले में बुधवार की सुबह घरेलू विवाद को लेकर भैंसुर ने अपने ही भावह पर तेजाब फेंक दिया। जिससे उसका चेहरा व शरीर बुरी तरह झुलस गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले गया। जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार झुलसी महिला टाउन थाना क्षेत्र के भलुहीपुर मोहल्ला में निवासी जियाउद्दीन अंसारी की 40 वर्षीया पत्नी शबनम परवीन है। इधर, शबनम परवीन ने बताया कि उसके भैंसुर से कुछ महीनों से विवाद चला रहा है। उसका भैंसुर बराबर शराब के नशे में आकर उसके साथ गाली-गलौज किया करता है। जिसको लेकर उसने इसी वर्ष के जनवरी माह में स्थानीय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। जिसके बाद वह जेल भी गया था और लगभग एक महीना जेल में रहने के बाद वह बाहर आया था। आज सुबह भी जब वह घर में काम कर रही थी। तभी वह नशे में धुत होकर आया और गाली- गलौज करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त भैंसुर ने तेजाब उठाकर उसके चेहरे व शरीर पर फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Khabre Apki - YouTube -
Khabre Apki - YouTube

Most Popular