Homeबिहारआराबिहार से चुनाव लड़ेंगे चिराग, आरा से किया बड़ा ऐलान

बिहार से चुनाव लड़ेंगे चिराग, आरा से किया बड़ा ऐलान

आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित नव संकल्प महासभा में बोले चिराग पासवान

Chirag Paswan Announcement from Ara: लोजपा सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार में एनडीए के साथ 243 सीटों पर चुनाव लडूंगा।

  • हाइलाइट्स: Chirag Paswan Announcement from Ara
    • विपक्षियों पर जमकर बरसे चिराग, कहा: जंगल राज में कांग्रेस भी साथ था
  • आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित नव संकल्प महासभा में बोले चिराग पासवान

आरा,बिहार। लोजपा (आर) के सुप्रीमो चिराग पासवान ने कहा कि मैं बिहार में एनडीए के साथ 243 सीटों पर चुनाव लडूंगा। बिहार से नहीं मैं बिहार के लिए चुनाव लडूंगा। मैं अपने प्रदेश को भारत का नंबर वन प्रदेश बनाऊंगा। वे रविवार को आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में आयोजित लोजपा के नव संकल्प महासभ में लोगो को संबोधित करते बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आप लोगों को घर-घर जाकर “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” के बारे में बताना होगा। मेरे अपनों ने ही मुझे घर से बाहर निकाल दिया। ऐसे जनता ही मेरा परिवार है। ऐसे में अब ये फैसला भी आपको ही लेना है, कि चिराग पासवान चुनाव लड़े, तो कहां से लड़े।

विपक्षी भूल गए है कि मैं शेर का बेटा हूॅं। मेरी पार्टी खत्म करने की साजिश रची गई। चिराग पासवान ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पूछने की जरूरत है राहुल जी से, आप ही बताइए कि आपके जमाने में बिहार क्या था? हम लोग जब जंगल राज की बात करते हैं। तो जंगल राज्य में सिर्फ लालू जी के 15 साल के शासन नहीं था। जंगल राज के वक्त कांग्रेस का भी शासन उसमें समाहित था।

कर्पूरी ठाकुर जी याद है न, जिन्होंने दलित और शोषितों को आवाज देने का काम किया। जिन्होंने सही मायने में सामाजिक न्याय की व्यवस्था को बल देने का काम किया और कांग्रेस ने क्या किया कर्पूरी ठाकुर जी की सरकार को हटाकर अपना जंगल राज लाने का काम किया।

चिराग पासवान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 77 के दशक में जब कर्पूरी ठाकुर जी एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बने और जनता की सरकार आई, तो कांग्रेस ने 80 के दशक में उनको सत्ता से बाहर कर के अपना मुख्यमंत्री बनाने का काम किया और जो लोग उस दशक के है उस पीढ़ी के मौजूद हैं। उन लोगों को याद होगा और यह मौजूदा पीढ़ी को जानना जरूरी है। 80 के दशक में जब कांग्रेस की सरकार थी तो हमारे प्रदेश में एक से एक बड़े नरसंहार हुए। एक के बाद एक दलित पिछड़ों को गोलियों से भूनने का काम किया।

इसके पूर्व लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को कार्यकर्ताओं ने फूल और माला से जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर लोजपा (आर) संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व एमएलसी पांडेय, खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहें।

बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट मुहिम को गांव-गांव पहुंचाने के लिए करे कार्य: हुलास पांडेय
नव संकल्प महासभा में पूर्व एमएलसी सह लोजपा संसदीय बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष हुलास पांडेय ने कहा कि चिराग पासवान द्वारा चलाए गए मुहिम “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” को कार्यकर्ताओ से गांव-गांव में प्रचार करने का अपील किया। इन्होंने कहा कि आज चिराग पासवान युवाओं के यूथ आइकॉन है।

आज हर जगह के युवा चिराग पासवान के कार्यो और विचारों के दीवाने है। इन्होंने कहा कि लोस चुनाव में हमारा जीत का स्ट्राइक रेट सौ प्रतिशत है। इसमें कार्यकर्ताओ की भागीदारी सराहनीय है। अगर आप सभी इसी तरह से कार्य करे, तो निश्चित रूप से लोजपा बिहार में मजबूत होगी‌

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Mother Aranya Devi - Ara
Mother Aranya Devi - Ara

Most Popular