Homeआरा भोजपुरगड़हनीगड़हनी के नए थानाध्यक्ष बने कमलजीत

गड़हनी के नए थानाध्यक्ष बने कमलजीत

कमलजीत की गिनती ईमानदार एवं तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रुप में की जाती है

Kamaljeet: भोजपुर एसपी राज ने अपराध पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस महकमे में मामूली फेरबदल किया है।

  • हाइलाइट्स: Kamaljeet
    • कमलजीत की गिनती ईमानदार एवं तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रुप में की जाती है

आरा,बिहार: भोजपुर एसपी राज ने अपराध पर नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था संधारण हेतु पुलिस महकमे में मामूली फेरबदल किया है, उन्होंने पुलिस निरीक्षक कमलजीत को गडहनी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया है। वह कोईलवर सर्किल इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। इसके पूर्व वे आरा नवादा के थानाध्यक्ष रह चुके हैं।

2009 बैच के पुलिस पदाधिकारी कमलजीत की गिनती ईमानदार एवं तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी के रुप में की जाती है। बता दे की दो दिन पूर्व शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्य प्रकाश ने कर्तव्यहीनता के आरोप में गड़हनी थानाध्यक्ष रणवीर कुमार को एसपी के अनुशंसा पर निलंबित कर दिया था।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur
School AD

Most Popular