Sunday, February 8, 2026
No menu items!
Homeबिहारआरासूढ़ी (वैश्य) अधिकार सम्मेलन पटना, क्या बोली आरा की मेयर

सूढ़ी (वैश्य) अधिकार सम्मेलन पटना, क्या बोली आरा की मेयर

पटना में आयोजित सूढ़ी (वैश्य) अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए भोजपुर से हजारो लोग

Sudhi: अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) संगठन भोजपुर के जिलाध्यक्ष आलोक अंजन उर्फ छोटे जी के नेतृत्व में हजारों सूढ़ी समाज का जत्था करीब 90 लग्जरी वाहनों व तीन बसों से पटना के लिए रवाना हुआ।

  • हाइलाइट्स: Sudhi
    • पटना में आयोजित सूढ़ी (वैश्य) अधिकार सम्मेलन में शामिल हुए भोजपुर से हजारो लोग
    • जिलाध्यक्ष आलोक अंजन उर्फ छोटे जी के नेतृत्व में शामिल हुए लोग

Sudhi आरा,बिहार: पटना में आयोजित सूढी (वैश्य) अधिकार सम्मेलन में शामिल होने के लिए भोजपुर से हजारो लोग विभिन्न वाहनों से पहुंचे। अखिल भारतीय सूढ़ी (वैश्य) संगठन भोजपुर के जिलाध्यक्ष आलोक अंजन उर्फ छोटे जी के नेतृत्व में हजारों सूढ़ी समाज का जत्था करीब 90 लग्जरी वाहनों व तीन बसों से पटना के लिए रवाना हुआ।

सम्मेलन में आरा की महापौर इंदु देवी मंचासीन रही, साथ ही सुढ़ी समाज बिहार के संयोजक डॉ. बरुन कुमार, विधायक अरुण शंकर प्रसाद, विधायक समीर महासेठ, पूर्व एमएलसी सुमन महासेठ, पूर्व विधायक रामचंद्र पूर्वे, बैजनाथ प्रसाद सहित कई सूढ़ी समाज के नेता उपस्थित रहें। उद्घाटन सर्व प्रथम दीप प्रज्वलित कर किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र और बुके से किया गया। सर्वप्रथम मेयर इंदु देवी ने सूढ़ी समाज के उत्थान के लिए अपनी बातों को सम्मेलन में रखा।

भोजपुर जिला सूढ़ी समाज के संयोजक आलोक अंजन ने कहा कि सरकार को हमारी मांग को मानना होगा और सूढ़ी समाज को अति पिछड़ा में शामिल करना होगा। हमारी मांग जायज है। बापू सभागार में शामिल होने के लिए सूढ़ी समाज के लोग आरा शहर के अलावे जिले के पीरो, सहार, नारायणपुर, पवना नोनउर, हसन बाजार, खूटहां, मोपती, सरैंया, जगदीशपुर, सकला अजीमाबाद, संदेश, चांदी, कोइलवर समेत अनेक इलाकों से रविवार की सुबह शहर के सकड्डी फोरलेन के समीप पहुंचे। उसके बाद सभी पटना के लिए रवाना हुए।

सम्मेलन में अध्यक्ष के अलावे जिला सचिव कृष्ण मुरारी गुप्ता, उपाध्यक्ष शुभम, उपाध्यक्ष सोनू कुमार, सह कोषाध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष अजीत कुमार मुन्ना, उपाध्यक्ष अजय कुमार, राज कुमार, संजय कुमार, कुमार गौतम उर्फ गुलू, बडहरा प्रखंड संयोजक श्रीभगवान प्रसाद, कोइलवर प्रखंड संयोजक प्रेम कुमार, पीरो प्रखंड संयोजक वैभव कुमार, अजय आकाश, संजय कुमार, छोटू कुमार, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, जैन कुमार, विमल कुमार गुप्ता, प्रकाश कुमार, अजीत कुमार गुप्ता, उमेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार प्रसाद, राहुल कुमार, सोनू कुमार, जय प्रकाश गुप्ता, गौरव कुमार सहित बहुत लोग रहे।

KRISHNA KUMAR
KRISHNA KUMAR
बिहार के आरा निवासी डॉ. कृष्ण कुमार एक भारतीय पत्रकार है। डॉ. कृष्ण कुमार हिन्दी समाचार खबरें आपकी के संपादक एवं न्यूज पोर्टल वेबसाईट के प्रमुख लोगों में से एक है।
- Advertisment -
Bharat Ji Shahpur

Most Popular