Bharat mother said: भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलौटी गांव में आज भरत भूषण तिवारी की तेरहवीं पर माहौल गमगीन है। भरत भूषण तिवारी के घर के पास शोक और आक्रोश का मिला-जुला माहौल है।
- हाइलाइट: Bharat mother said
- खौफनाक मंजर को याद कर भरत तिवारी की माँ ने कई ऐसे खुलासे किए।
- थानेदार ने भरत भूषण तिवारी को सरेंडर करने के लिए राजी कर लिया था।
- उस समय वहां जगदीशपुर के डीएसपी और एसडीएम भी उपस्थित थे।
- सरेंडर करने के बाद एसडीएम के आदेश पर बेटे को गोली मार दी गई।
आरा। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना अंतर्गत बिलौटी गांव में आज का दिन भारी गम और तनाव के बीच गुजर रहा है। भरत भूषण तिवारी की तेरहवीं के अवसर पर उनके आवास पर शोक का माहौल है, लेकिन इस दुख के साथ-साथ स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश भी साफ देखा जा सकता है।
वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत प्रत्यूष ने मृतक भरत भूषण तिवारी के घर पहुंचकर उनकी माताजी से मुलाकात की। इस दौरान मां ने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्होंने पूरे मामले को एक नया मोड़ दे दिया है। अपनी आंखों में आंसू लिए उन्होंने उस खौफनाक मंजर को याद किया जब उनके बेटे को पुलिस ने घेरा था।
Bharat mother said : डीएसपी के निर्देश पर उन पर लाठीचार्ज किया गया
उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें अपने बेटे के पास जाने से सख्ती से रोका। जब उन्होंने अपने बेटे तक पहुंचने का प्रयास किया, तो डीएसपी के निर्देश पर उन पर लाठीचार्ज किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। बातचीत के दौरान उन्होंने अपने शरीर, हाथ और ललाट पर लगे चोट के निशान भी दिखाए।
इस बातचीत में एक बेहद गंभीर तथ्य सामने आया है। मां का दावा है कि स्थानीय थानेदार ने भरत भूषण तिवारी को सरेंडर करने के लिए राजी कर लिया था। उस समय वहां जगदीशपुर के डीएसपी और एसडीएम भी उपस्थित थे। मां के अनुसार, उनका बेटा पूरी तरह निहत्था हो चुका था और उसने अपने हथियार भी डाल दिए थे। लेकिन, उनका आरोप है कि निहत्थे होने के बावजूद एसडीएम के आदेश पर उसे गोली मार दी गई।
मां ने आगे बताया कि उनके सामने ही उनके बेटे को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि कुल तीन गोलियां चलाई गईं और इसके बाद की स्थिति अत्यंत बर्बर थी। मां का कहना है कि गोली मारने के बाद भी उनके बेटे के साथ हैवानियत की गई, उसे रायफल के बट से बेरहमी से पीटा गया और अंत में पुलिस उसे गाड़ी में डालकर ले गई। फिर रोने लगी ….




